17 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनसीआर में झमाझम बारिश का असर होगा साफ हवा पर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनसीआर में झमाझम बारिश का असर होगा साफ हवा पर?

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने मौसम को बदल दिया है, जिससे लोग साफ हवा में सांस लेने का आनंद ले रहे हैं। आने वाले हफ्ते में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जो वायु गुणवत्ता में सुधार लाएगा। जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान और क्या है आपके लिए जरूरी जानकारी।

मुख्य बातें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
एक्यूआई कई स्थानों पर अच्छी श्रेणी में है।

नोएडा, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले हफ्ते भर झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मंगलवार की सुबह से ही बादल छा गए हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो चुकी है। आज, 26 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 31 अगस्त तक हर दिन बादल छाए रहेंगे और अधिकांश समय बारिश होती रहेगी। 27 और 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

29 से 31 अगस्त के बीच भी मौसम यही रहेगा और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। बारिश ने तापमान को नियंत्रित किया है, जिससे वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई 35 से 70 के बीच रिकॉर्ड किया गया है। कई स्थानों पर यह 40 से भी नीचे चला गया है, जो कि “अच्छी श्रेणी” में आता है। उदाहरण के लिए, नोएडा सेक्टर-62 में एक्यूआई 34 और सेक्टर-1 में 37 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यह 40 और लोनी में 41 रहा। दिल्ली के अलीपुर में 36, अय्या नगर में 39 और द्वारका सेक्टर-8 में 35 दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों जैसे आनंद विहार में एक्यूआई 71 और लोदी रोड पर 110 तक पहुंचा, जिसे “मध्यम श्रेणी” में माना गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को धो देती है, जिससे वातावरण अधिक स्वच्छ हो जाता है। यही कारण है कि दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती रहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि प्रदूषण से भी राहत दिला रही है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रहेगी।
RashtraPress
17 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एनसीआर में बारिश का मौसम रहेगा?
हाँ, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में एनसीआर में झमाझम बारिश की संभावना है।
वायु गुणवत्ता में सुधार क्यों हुआ है?
लगातार बारिश ने प्रदूषक कणों को धो दिया है, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
कौन से क्षेत्र में एक्यूआई बेहतर है?
नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में एक्यूआई 40 से नीचे है, जो कि अच्छी श्रेणी में आता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले