8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के निकट धमाका, इजरायल ने डच सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के निकट धमाका, इजरायल ने डच सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की

सारांश

नीदरलैंड में एक यहूदी स्कूल के निकट हुआ धमाका, इजरायल ने डच सरकार से एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। यह घटना पिछले कुछ समय में यहूदियों के खिलाफ बढ़ती नफरत को दर्शाती है।

मुख्य बातें

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास धमाका हुआ।
इजरायल ने डच सरकार से एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह घटना पिछले कुछ समय में यहूदियों के खिलाफ बढ़ती नफरत को दर्शाती है।
इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कम्पैनियंस ऑफ द राइट ने हमले की जिम्मेदारी ली।
डच पुलिस ने रॉटरडैम में इसी तरह के हमले के संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

तेल अवीव, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नीदरलैंड में एक यहूदी स्कूल के निकट एक धमाका हुआ है। इजरायली मीडिया के अनुसार, इस धमाके में नुकसान की जानकारी सीमित है। इस घटना पर इजरायल के विदेश मंत्रालय ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और आरोप लगाया है कि हाल के समय में नीदरलैंड में यहूदियों के प्रति नफरत (एंटीसेमिटिज्म) की भावना बढ़ी है। इजरायल ने डच सरकार से एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है।

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नीदरलैंड में एंटीसेमिटिज्म की समस्या बढ़ती जा रही है। हमने इसका उदाहरण नवंबर 2024 में एम्स्टर्डम में इजरायलियों के खिलाफ हुए नरसंहार, दो दिन पहले रॉटरडैम में सिनेगॉग पर हमले और कल एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हुए हमले में देखा है। अगला हमला कहाँ होगा? डच सरकार को एंटीसेमिटिज्म से निपटने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।"

डच समाचार एजेंसी एएनपी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में धमाका हुआ। शहर के मेयर ने इसे जानबूझकर यहूदी समुदाय के खिलाफ हमला बताया है। मेयर फेमके हाल्सेमा ने कहा कि धमाके से बहुत कम नुकसान हुआ है।

यह घटना डच पुलिस के उस बयान के एक दिन बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि रॉटरडैम में एक सिनेगॉग के बाहर धमाका करने के शक में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉटरडैम धमाके के बाद आग लगने के कारण भवन को नुकसान हुआ। इस महीने में यह कम से कम नौवां डायस्पोरा सिनेगॉग है जिसे निशाना बनाया गया है।

इजरायली मीडिया के अनुसार, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कम्पैनियंस ऑफ द राइट ने एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें आग लगाने वाले उपकरण का धमाका दिखाया गया है।

यह नया कट्टरपंथी समूह हाल के समय में कई अन्य यहूदी विरोधी हमलों से भी जुड़ा है। कट्टरपंथी समूह ने इससे ठीक एक दिन पहले रॉटरडैम में एक सिनेगॉग के बाहर इसी तरह का धमाका किया था। इस मामले में डच पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

सरकार को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास धमाका कब हुआ?
यह धमाका 14 मार्च को हुआ था।
इस धमाके के पीछे किसका हाथ है?
इजरायली मीडिया के अनुसार, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कम्पैनियंस ऑफ द राइट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
डच सरकार ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
इजरायल ने डच सरकार से एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है।
क्या इस धमाके में कोई हताहत हुआ?
इजरायली मीडिया के अनुसार, धमाके में नुकसान कम हुआ है।
हाल के समय में यहूदी समुदाय के खिलाफ कितने हमले हुए हैं?
इस महीने में यह कम से कम नौवां डायस्पोरा सिनेगॉग है जिसे निशाना बनाया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले