10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नोएडा में कंपनी के अधिकारी पर हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की रकम बरामद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोएडा में कंपनी के अधिकारी पर हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की रकम बरामद

सारांश

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में एक कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पर हमला किया और लाखों रुपये की लूट की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य बातें

कंपनी के कर्मचारियों के बीच से विश्वास की कमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी और धन की बरामदगी सुरक्षा और वफादारी के मुद्दे पर विचार

नोएडा, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंपनी के कर्मचारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पर हमला कर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 मार्च 2026 को हुई थी। घटना का शिकार हुए अधिकारी को सेक्टर-136 में स्थित एक ऑनलाइन कोचिंग कंपनी के अकाउंटेंट चन्द्र मोहन सारस्वत ने अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर निशाना बनाया।

आरोप है कि आरोपियों ने पार्किंग एरिया में अधिकारी को उनकी कार से खींचकर बाहर निकालने के बाद, उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित से जबरदस्ती 60,000 रुपये ऑनलाइन अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। साथ ही, पीड़ित की कार में रखे 2 लाख 47 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित ने 19 मार्च 2026 को थाना फेस-2 में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के सहारे चन्द्र मोहन सारस्वत और उसके साथी हनी बैसला को सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 49,400 रुपये नकद, पीड़ित का आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी बरामद की है। इसके अलावा, साइबर सेल की मदद से 2,57,600 रुपये की धनराशि को आरोपियों के बैंक खातों में फ्रीज भी कर दिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी चन्द्र मोहन सारस्वत पीड़ित की कंपनी में कार्यरत था और उसने अपने साथी हनी बैसला एवं अन्य के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची। फिलहाल, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह घटना एक गंभीर चेतावनी है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से क्या बरामद किया गया?
पुलिस ने आरोपियों के पास से 49,400 रुपये नकद और पीड़ित का क्रेडिट कार्ड बरामद किया।
क्या पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी?
हाँ, पीड़ित ने 19 मार्च 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
क्या अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं?
नहीं, अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले