क्या नोएडा में कंपनी के माल की चोरी और गबन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार हुआ?

Click to start listening
क्या नोएडा में कंपनी के माल की चोरी और गबन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार हुआ?

सारांश

नोएडा में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें एक कंपनी के माल का गबन किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। यह मामला सुरक्षा और विश्वासघात का एक गंभीर उदाहरण है।

Key Takeaways

  • नोएडा में कंपनी के माल का गबन हुआ।
  • आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • बरामद सामान की कीमत 15 लाख रुपए है।
  • आरोपी ने विश्वासघात किया था।
  • पुलिस ने आगे की जांच शुरू की।

नोएडा, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कंपनी के माल की चोरीगबन करने वाले वांछित अभियुक्त को पकड़ लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे और उसकी निशानदेही पर लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के धागे और थ्रेड कटर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने सोमवार को पीड़ित की कंपनी के माल की चोरी और गबन करने वाले अभियुक्त धीरज सक्सेना पुत्र राकेश सक्सेना को पुस्ता मोड़, न्यू उस्मानपुर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से और उसकी निशानदेही पर चोरी व गबन किया गया भारी मात्रा में माल बरामद हुआ। बरामद सामान में 16 बोरे विभिन्न आर्टिकल नंबर के धागे, 116 पेटियां विभिन्न आर्टिकल नंबर के धागे, 3236 बॉक्स विभिन्न आर्टिकल नंबर के धागे, तीन पारदर्शी पन्नी पैकेट रंगीन धागे तथा छह पेटियां थ्रेड कटर शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त धीरज सक्सेना पीड़ित की कंपनी में फील्ड यूनिट के पद पर कार्यरत था। उसका कार्य ऑर्डर प्राप्त होने पर फैक्ट्री से माल उठाकर निर्धारित स्थान पर सप्लाई करना था।

अभियुक्त 4 जनवरी को फैक्ट्री से कंपनी का माल लेकर गया, लेकिन उसने माल को गंतव्य तक नहीं पहुंचाया और करीब 300 पेटी सामान का गबन कर लिया। जब कंपनी को माल नहीं मिलने की जानकारी हुई तो मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियुक्त वांछित चल रहा था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि कंपनी के मालिक का विश्वास जीतने के बाद उसने लालच में आकर यह अपराध किया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि चोरी व गबन किया गया कुछ सामान उसने एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस अब उस कबाड़ी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मामले में थाना सेक्टर-63 पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामदगी के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Point of View

NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया?
हाँ, पुलिस ने आरोपी धीरज सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कितने माल की बरामदगी की?
पुलिस ने लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के माल की बरामदगी की है।
आरोपी का काम क्या था?
आरोपी कंपनी में फील्ड यूनिट के पद पर कार्यरत था और उसका काम माल की सप्लाई करना था।
क्या चोरी किया गया सामान किसी और को बेचा गया था?
हाँ, आरोपी ने चोरी का कुछ सामान एक कबाड़ी को बेचा था।
पुलिस अब क्या कर रही है?
पुलिस अब कबाड़ी की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच कर रही है।
Nation Press