17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाला गिरोह दबोचा गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाला गिरोह दबोचा गया?

सारांश

नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो मोबाइल फोन चोरी और छिनैती में संलिप्त था। इस कार्रवाई में पांच अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं, जिनके पास से चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जानिए इस गिरोह के बारे में और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।

मुख्य बातें

नोएडा में सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
पुलिस ने 11 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

नोएडा, 20 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और छिनैती करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से चोरी और छिनैती के तहत कुल 11 मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर की है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दीपांशु उर्फ दीपू (18 वर्ष), चाँद मोहम्मद (21 वर्ष), कुनाल कुमार (20 वर्ष), कुनाल यादव (21 वर्ष) और ललित कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

इन सभी को जलवायु विहार के पीछे खाली पड़े मैदान से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वारदात के लिए पहले से ही भीड़भाड़ या सुनसान सड़कें चिह्नित कर लेते थे। इसके बाद बाइक या स्कूटी पर सवार होकर मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे या बात कर रहे व्यक्तियों को निशाना बनाते थे।

मौका मिलते ही झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते और फरार हो जाते। छीने गए मोबाइल बाद में सस्ते दामों पर बेच दिए जाते थे। पकड़े जाने के समय भी आरोपी मोबाइल बेचने की फिराक में थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरोह के सदस्यों पर पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दीपांशु, चाँद मोहम्मद और कुनाल कुमार के खिलाफ बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि कुनाल यादव और ललित कुमार पर भी सेक्टर-49 थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने इनसे 11 चोरी और छिनैती किए गए मोबाइल फोन, एक बिना नंबर की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सेक्टर-49 थाना पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और खरीदारों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें याद दिलाती है कि समाज में सुरक्षा और सतर्कता कितनी महत्वपूर्ण है। हमें हमेशा सजग रहना चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया?
नहीं, पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और खरीदारों की तलाश कर रही है।
क्या पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कोई मामले थे?
हाँ, उनके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले