नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी में चार गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

Click to start listening
नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी में चार गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

सारांश

नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी के अभियान के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कुल 4 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जानिए इस कार्रवाई के बारे में।

Key Takeaways

  • नोएडा पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
  • लगभग 4 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
  • पुलिस की कार्रवाई स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से हुई।
  • गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
  • पुलिस का अभियान नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी रहेगा।

नोएडा, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा पुलिस ने गांजे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 4 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई स्थानीय इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से की गई।

पहली कार्रवाई थाना फेस-1 पुलिस ने 22 मार्च को की, जिसमें राजपाल नामक आरोपी को सेक्टर-10 स्थित बिजली घर पार्क के निकट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा प्राप्त हुआ। यह आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद का निवासी है और वर्तमान में निठारी में किराए पर रह रहा था। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, उसका पहले से भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक इतिहास सामने आया है।

दूसरी कार्रवाई थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा की गई, जिसमें विशाल नामक युवक को सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक गतिविधियों में लंबे समय से संलिप्त होने की पुष्टि होती है।

इसके अलावा, फेस-1 थाने की पुलिस ने सोमवार को दो महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पहली आरोपी नूरी, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है, को सेक्टर-8 के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। नूरी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसी क्रम में दूसरी महिला आरोपी रबीना उर्फ रूबीना को भी सेक्टर-8 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। रबीना के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।

नोएडा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Point of View

जिससे अपराधियों को सख्त संदेश मिलता है।
NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

नोएडा पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया?
नोएडा पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कितना गांजा बरामद हुआ?
पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से करीब 4 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
क्या गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज था?
हां, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नोएडा पुलिस का अगला कदम क्या होगा?
नोएडा पुलिस ने कहा है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
क्या इस कार्रवाई में महिलाएं भी शामिल थीं?
हाँ, इस कार्रवाई में दो महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं।
Nation Press