27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

सारांश

नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। जानिए पूरी खबर!

मुख्य बातें

नोएडा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ।
दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया।
यह कार्रवाई नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

नोएडा, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। गौतमबुद्धनगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बुधवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

यह कार्रवाई डीएनडी रोड स्थित जेजे कॉलोनी, सेक्टर-17 नोएडा क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उदय राय और अर्जुन कुमार के रूप में की गई है।

उदय राय वर्तमान में सेक्टर-166, नोएडा थाना सेक्टर-142 क्षेत्र का निवासी है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम छोटा भदियन, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) है। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है।

दूसरे अभियुक्त अर्जुन कुमार ग्राम गेझा, सेक्टर-93, नोएडा में रह रहा था और उसका मूल पता ग्राम खंजापुर बंगाली टोला, थाना चेरिया बरियापुर, जिला बेगूसराय (बिहार) है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त काफी समय से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में गांजा तस्करी में सक्रिय थे। लोकल इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए तैयार हैं।

इस सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने टीम गठित कर जाल बिछाया और डीएनडी रोड के पास से दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी उदय राय के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर में मामला दर्ज है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पहले से ही मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे समाज पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई है, बल्कि यह एक संकेत भी है कि प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम क्या हैं?
गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम उदय राय और अर्जुन कुमार हैं।
पुलिस ने कितनी मात्रा में गांजा बरामद किया?
पुलिस ने कुल 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
गांजा तस्करी में शामिल दोनों अभियुक्त कहां के निवासी हैं?
उदय राय का मूल निवास बिहार के सीतामढ़ी का है, जबकि अर्जुन कुमार का मूल निवास बेगूसराय का है।
क्या पुलिस ने पहले भी इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है?
जी हां, उदय राय के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले