23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में स्कूलों को होक्स मेल से बम की धमकी मिली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में स्कूलों को होक्स मेल से बम की धमकी मिली?

सारांश

नोएडा में बम से उड़ाने की धमकी वाले होक्स ई-मेल की घटना ने कई स्कूलों को प्रभावित किया। जानें इस घटना की पूरी जानकारी और प्रशासन की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

नोएडा में बम से उड़ाने की धमकी का होक्स मेल मिला।
तीन प्रमुख स्कूलों को एक साथ धमकी मिली।
पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ाई और जांच शुरू की।
संदिग्ध ई-मेल की जांच साइबर सेल कर रही है।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें।

नोएडा, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा होक्स ई-मेल प्राप्त हुआ। सबसे पहले सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल को एक संदिग्ध मेल मिला, जिसमें स्कूल परिसर में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। सूचना मिलते ही सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया। एहतियात के तौर पर स्कूल में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे स्कूल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कक्षाओं, गलियारों, बेसमेंट, खेल मैदान और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने मेल को होक्स करार दिया। हालांकि, एहतियात के तौर पर कुछ समय तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। इसी बीच जानकारी मिली कि केवल स्टेप बाय स्टेप स्कूल ही नहीं, बल्कि एमिटी स्कूल और शिव नादर स्कूल को भी इसी प्रकार के धमकी भरे होक्स मेल प्राप्त हुए हैं। तीनों प्रतिष्ठित स्कूलों को एक साथ धमकी मिलने से प्रशासन और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया।

पुलिस ने तीनों स्कूलों में अलग-अलग टीमें भेजकर चेकिंग कराई और सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी तरह से अफवाह फैलाने और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश लग रही है। फिलहाल साइबर सेल की मदद से होक्स मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेल किस आईपी एड्रेस से भेजा गया, इसके पीछे कोई शरारती तत्व है या संगठित साजिश, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

पुलिस ने कहा कि नोएडा स्थित कुछ स्कूलों को बम सम्बन्धित ई-मेल प्राप्त होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारीगण, स्थानीय पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एंटी सबोटाज टीम द्वारा स्कूलों और आस-पास के स्थानों, मेट्रो स्टेशन, बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गहनता से चेकिंग की गई है। प्राथमिक जांच में ई-मेल होक्स मेल पाए गए हैं। सूचना पर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

नोएडा पुलिस ने स्कूल प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना को हल्के में न लें, लेकिन अफवाहों पर भी ध्यान न दें। किसी भी तरह की धमकी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन को इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए और अधिक सतर्क रहना होगा। हमें उम्मीद है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को जल्दी सुलझाएंगी।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में बम धमकी का क्या कारण है?
यह एक होक्स ई-मेल है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना है।
क्या स्कूलों की सुरक्षा को बढ़ाया गया है?
हां, सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को शामिल किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले