19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नोएडा हिंसा: अनिल राजभर ने कहा सुनियोजित साजिश, जांच में पाक कनेक्शन की आशंका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोएडा हिंसा: अनिल राजभर ने कहा सुनियोजित साजिश, जांच में पाक कनेक्शन की आशंका

सारांश

उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति को बाधित करने के लिए की गई है। जानें इस मामले में क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश करार दिया गया है।
गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों का पाकिस्तान से संबंध है।
सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।
योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी ताकतें सक्रिय हैं।
श्रमिकों से संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की गई है।

लखनऊ, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा में हुई हिंसा को एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है।

मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि हाल ही में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनका संबंध पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से है। इससे प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका को और बल मिलता है। विभिन्न एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम को विफल करने के इरादे से इस प्रकार की घटनाएं की जा सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी ताकतें ऐसे षड्यंत्र रच रही हैं।

राजभर ने श्रमिकों से खास अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अराजकता और उग्र आंदोलन कोई समाधान नहीं हैं। सरकार आपकी हर बात सुनने के लिए तत्पर है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को नोएडा भेजा गया है, जो श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 'श्रमेव जयते' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सरकार लगातार श्रमिक कल्याण के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने दोहराया कि सरकार श्रमिकों की मांगों को लेकर संवेदनशील है और हर स्तर पर समाधान के लिए प्रयत्नशील है। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे संवाद का रास्ता अपनाएं और प्रदेश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते रहें।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा हिंसा का मुख्य कारण क्या था?
नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करना था।
क्या इस हिंसा का पाकिस्तान से कोई कनेक्शन है?
हां, मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं।
सरकार इस घटना पर क्या कदम उठा रही है?
सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति की जांच के लिए नोएडा भेजा है और श्रमिकों से संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले