8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अक्टूबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम बढ़कर ऑल-टाइम हाई 79.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा? : एम्फी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अक्टूबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम बढ़कर ऑल-टाइम हाई 79.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा? : एम्फी

सारांश

अक्टूबर में म्यूचुअल फंड उद्योग के एयूएम में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई। यह आंकड़ा 79.87 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जानिए इसके पीछे के कारण और क्या भविष्य में यह वृद्धि जारी रहेगी।

मुख्य बातें

अक्टूबर में एयूएम 79.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा।
इक्विटी एयूएम में वृद्धि।
फोलियो की संख्या 25.60 करोड़ पहुंची।
18 नई स्कीमों का लांच।
नेट इक्विटी और डेट इनफ्लो में वृद्धि।

मुंबई, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अक्टूबर माह में म्यूचुअल फंड उद्योग का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) मासिक स्तर पर 4.26 लाख करोड़ रुपए यानी 5.63 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 79.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो कि सितंबर में 75.61 लाख करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी एयूएम बढ़कर 35.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले महीने 33.7 लाख करोड़ रुपए था।

अक्टूबर में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या 25.60 करोड़ हो गई है, जो कि सितंबर में 25.19 करोड़ थी।

पिछले महीने ओपन-एंडेड और सभी श्रेणियों में 18 नई स्कीमों का लांच किया गया, जिनके माध्यम से कुल 6,062 करोड़ रुपए जुटाए गए।

एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो 24,690 करोड़ रुपए रहा है। साथ ही गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो 7,743 करोड़ रुपए रहा है, जो कि सितंबर में रिकॉर्ड 8,363 करोड़ रुपए पर था।

अक्टूबर में स्मॉलकैप फंड्स में 3,476 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं, मिडकैप फंड्स में 3,807 करोड़ रुपए, फ्लेक्सी कैप फंड्स में 8,929 करोड़ रुपए और लार्ज कैप फंड्स में 972 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।

डेट फंड में कुल इनफ्लो अक्टूबर में 1.59 लाख करोड़ रुपए रहा। सितंबर में इस श्रेणी में 1.01 लाख करोड़ रुपए की निकासी हुई थी।

इसमें सबसे अधिक 89,375 करोड़ रुपए का इनफ्लो लिक्विड फंड में, ओवरनाइट फंड में 24,050 करोड़ रुपए का इनफ्लो और मनी मार्केट फंड्स में 17,916 करोड़ रुपए रहा।

कुल मिलाकर हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में अक्टूबर में 14,156 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो कि सितंबर में 9,397 करोड़ रुपए था। आर्बिट्रेज फंडों में 6,919 करोड़ रुपए का निवेश हुआ जबकि सितंबर में 988 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी। मल्टी एसेट एलोकेशन फंडों में 5,344 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो कि सितंबर में 4,982 करोड़ रुपए था। बैलेंस्ड हाइब्रिड फंडों में 1,139 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो कि सितंबर में 2,013 करोड़ रुपए था।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इससे आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। हमें इस क्षेत्र में और अधिक पारदर्शिता और नियमन की आवश्यकता है, ताकि निवेशकों का विश्वास बढ़े।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्टूबर में म्यूचुअल फंड का एयूएम कितना बढ़ा?
अक्टूबर में म्यूचुअल फंड का एयूएम 4.26 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 79.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
कौन सी नई स्कीमें अक्टूबर में लांच की गईं?
अक्टूबर में 18 नई स्कीमों का लांच किया गया।
नेट इक्विटी इनफ्लो कितना रहा?
अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो 24,690 करोड़ रुपए रहा।
स्मॉलकैप फंड्स में कितना निवेश हुआ?
अक्टूबर में स्मॉलकैप फंड्स में 3,476 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।
हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में अक्टूबर में कितना निवेश हुआ?
अक्टूबर में हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में 14,156 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले