रोहन गुप्ता: 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता, विपक्ष की ओछी राजनीति पर सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रोहन गुप्ता: 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता, विपक्ष की ओछी राजनीति पर सवाल

सारांश

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने विपक्ष की भूमिका को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति में व्यस्त है।

मुख्य बातें

सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा है।
विपक्ष की ओछी राजनीति से पैनिक का माहौल बनता है।
भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित है।
कांग्रेस पर आरोप कि वह पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रही है।
सरकार ने संकट के समय में जनता के हितों की रक्षा की।

अहमदाबाद, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। एलपीजी संकट के बीच विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता राजनीति करना है जबकि सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करना है।

अहमदाबाद में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि जहां पूरा विपक्ष ओछी राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं सरकार लगातार देश की जनता की ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विश्वभर से यह समाचार आ रहा है कि कई देशों में पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन भारत में अभी तक पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ा है। क्या यह सरकार की नीति की जीत नहीं है? क्या यह 140 करोड़ भारतवासियों की जीत नहीं है? फिर भी विपक्ष अपनी नकारात्मकता की राजनीति में लगा रहा। इसी वजह से एक पैनिक का माहौल पैदा किया गया, जिससे 50 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 88 लाख तक पहुंच गई। फिर भी सरकार ने स्थिति को संभाला है।

उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष इस संकट के समय में अपनी ओछी राजनीति करने में व्यस्त है। वहीं सरकार लगातार देश के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एक अमेरिकी रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से अमेरिका स्थित एक संगठन की रिपोर्ट आई है, जिसमें पाकिस्तान के लोग भी शामिल हैं, तब से यह सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस और पाकिस्तान मिलकर काम क्यों कर रहे हैं? देश की जनता देख सकती है कि सरकार का विरोध करते हुए कुछ लोग पाकिस्तान की गोद में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि कांग्रेस उसका समर्थन क्यों कर रही है। रिपोर्ट में रॉ पर भी सवाल उठाया गया है, तो क्या कांग्रेस उसे सही मानती है? यदि कांग्रेस हर चीज का विरोध करते हुए पाकिस्तान की गोद में बैठी नजर आएगी, तो जनता उन पर कभी भरोसा नहीं करेगी।

भारत सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब संकट के समय विपक्ष भ्रम फैलाने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त था, तब सरकार शांत, सतर्क और दूरदर्शी तरीके से देश के हितों को सुरक्षित करने में जुटी थी। 'शिवालिक' के बाद अब 'नंदा देवी' भी हॉर्मुज पार कर सुरक्षित भारत पहुंच गई, जो यह साबित करता है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह से मजबूत और सुरक्षित है। यह सिर्फ एक जहाज का आना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली नीति की सफलता है। अब सवाल विपक्ष से है, उन्होंने देश में जो भ्रम फैलाया, क्या उसके लिए माफी मांगेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सरकार की प्राथमिकता ऊर्जा सुरक्षा है, जबकि विपक्ष अक्सर नकारात्मकता में लिपटा रहता है। यह आवश्यक है कि जनता इन मुद्दों पर सूचित रहे।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलपीजी संकट के दौरान सरकार का क्या कदम था?
सरकार ने स्थिति को संभालते हुए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की और कीमतों में वृद्धि को रोका।
क्या विपक्ष की राजनीति देश को प्रभावित कर रही है?
हाँ, विपक्ष की ओछी राजनीति ने एक पैनिक माहौल पैदा किया है, जिससे जनता को नुकसान हुआ है।
रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रही है, जो देश के हित में नहीं है।
भारत की ऊर्जा सुरक्षा का क्या हाल है?
भारत की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत और सुरक्षित है, हाल ही में दो जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे हैं।
सरकार की नीतियों की जनता पर क्या असर है?
सरकार की नीतियां जनता के हितों की रक्षा कर रही हैं, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले