रोहन गुप्ता: कांग्रेस का असली उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक चमक पैदा करना है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रोहन गुप्ता: कांग्रेस का असली उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक चमक पैदा करना है

सारांश

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की प्राथमिकता केवल अपनी राजनीति को चमकाना है, जबकि वह देश की साख की परवाह नहीं करती।

मुख्य बातें

कांग्रेस का मकसद केवल राजनीति चमकाना है।
भाजपा नेता रोहन गुप्ता के अनुसार, कांग्रेस को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा।
गुप्ता ने नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार्य बताया।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर जनता का आक्रोश बढ़ सकता है।
व्यक्तिगत टिप्पणियों से राजनीति में लाभ नहीं होता।

अहमदाबाद, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत की साख से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें तो केवल अपनी राजनीति चमकाने की चिंता है।

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने अहमदाबाद में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के नेताओं को केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए खबरों में बने रहने की कोशिश है, लेकिन जनता का समर्थन उन्हें नहीं मिल रहा। सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ तो तूफानी करना पड़ता है। भले ही इस तूफान में देश की इज्जत खतरे में पड़ जाए, भले ही 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और साख दांव पर लग जाए। भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोट पहुंचे, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस का असली मकसद केवल राजनीति चमकाना है और इसके लिए महात्मा गांधी का नाम लेने से भी उन्हें कोई संकोच नहीं है। कांग्रेस पार्टी के नेता आज भी एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं, उसे जायज ठहराया जा रहा है। मैं बस इतना कहूंगा कि चाहे जितना समर्थन कर लें, एक बात स्पष्ट है-जनता नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करती।

उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रदर्शन हुए थे, लेकिन स्टेडियम के अंदर नहीं। कांग्रेस पार्टी का यह कृत्य निंदनीय है। जितना इस मुद्दे का समर्थन करेंगे, उतना ही जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं किया जाएगा।

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी नेता राजनीति की दुकान चलाने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ बोलते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिए गए थे, लेकिन जनता ने करारा जवाब दिया था। व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राजनीति में किसी को लाभ नहीं होता, बल्कि विपक्ष को ही नुकसान होता है।

कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार के कारण हाशिए पर चली गई है। वोट चोरी का आरोप भी झूठा निकला। हर राज्य में चुनाव हार रहे हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए एआई समिट पर भारत की साख पर दाग लगाने का काम किया। इसका कारण यह है कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों से दूर हो चुकी है। देश की अस्मिता पर हमला करके राजनीति की दुकान चलाने का यह विफल प्रयास है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि कांग्रेस का राजनीतिक व्यवहार जनता की अपेक्षाओं के विपरीत है। जनता नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करती और इसीलिए कांग्रेस को अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी की प्राथमिकता केवल अपनी राजनीति को चमकाना है और उन्हें भारत की साख से कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस की रणनीति क्या है?
गुप्ता के अनुसार, कांग्रेस की रणनीति सस्ती लोकप्रियता के लिए सुर्खियों में बने रहना है, जो कि जनता का समर्थन नहीं प्राप्त कर रही है।
कांग्रेस की हालिया गतिविधियों पर गुप्ता की राय क्या है?
गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के हालिया प्रदर्शन निंदनीय हैं और इससे जनता का आक्रोश बढ़ेगा।
क्या गुप्ता ने किसी अन्य नेता की टिप्पणी का जिक्र किया?
हाँ, उन्होंने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी का जिक्र किया।
गुप्ता का राजनीतिक दृष्टिकोण क्या है?
गुप्ता का मानना है कि व्यक्तिगत टिप्पणियों से राजनीति में लाभ नहीं होता, बल्कि विपक्ष को नुकसान होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले