4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण बारिश होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण बारिश होगी?

सारांश

ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव बनने से बारिश की संभावना है। जानिए इससे किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा और कब तक यह मौसम रहेगा।

मुख्य बातें

कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर को विकसित होगा।
तेज हवाएं चलने की आशंका है।
गर्जन-चमक के साथ बारिश की संभावना।
नागरिकों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम अपडेट पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

भुवनेश्वर, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भुवनेश्वर ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से 24 अक्टूबर को निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में और स्पष्ट हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वी से उत्तर-पूर्वी हवाओं का रुख दक्षिण और तटीय ओडिशा में नमी ला रहा है, जिसके कारण अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटों में पुरी, खोरधा, नयागढ़, कालाहांडी, कंधमाल और रायगढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। 24 अक्टूबर को भी मौसम का यही रुख जारी रहेगा, जबकि 25 अक्टूबर को दक्षिण और उत्तरी तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

आईएमडी के मुताबिक, 26 और 27 अक्टूबर को भी दक्षिण ओडिशा के कई स्थानों और उत्तरी ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने, बिजली गिरने से बचाव के उपाय अपनाने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि मौसम का यह परिवर्तन ओडिशा के लिए महत्वपूर्ण है। नागरिकों को इस बदलाव की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सुरक्षित रह सकें। मौसम विभाग की सलाहों का पालन करना आवश्यक है, जिससे हम संभावित नुकसान से बच सकें।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ओडिशा में बारिश कब होगी?
ओडिशा में 24 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।
क्या तेज हवाएं भी चलेंगी?
हाँ, तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
कौन से जिले प्रभावित होंगे?
पुरी, खोरधा, नयागढ़, कालाहांडी, कंधमाल और रायगढ़ प्रभावित होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 दिन पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले