28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ऑस्कर 2026: 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन और 'हैमनेट' की जेसी बकले ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब जीता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ऑस्कर 2026: 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन और 'हैमनेट' की जेसी बकले ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब जीता

सारांश

98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले ने अपने-अपने श्रेणियों में बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। जानें इस विशेष समारोह के बारे में।

मुख्य बातें

माइकल बी जॉर्डन ने 'सिनर्स' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।
जेसी बकले ने 'हैमनेट' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।
यह दोनों का पहला ऑस्कर पुरस्कार है।
बकले ने ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश महिला होने का सम्मान प्राप्त किया।
फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' ने एक-दूसरे को अद्भुत प्रतिस्पर्धा दी।हालांकि, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'हैमनेट' की जेसी बकले ने अपने नाम किया है। मंच पर अवॉर्ड लेते समय अभिनेता बेहद भावुक दिखे। यह माइकल बी जॉर्डन के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड था।

बेस्ट एक्टर की श्रेणी में माइकल बी. जॉर्डन ने टिमोथी चेलमेट, एथन हॉक, और लियोनार्डो डिकैप्रियो को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता। मंच पर ईश्वर का धन्यवाद करते हुए अभिनेता ने कहा, “ईश्वर महान है।”

अपने दोस्त और फिल्म के निर्देशक रयान कूगलर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “आपका सहयोगी और मित्र होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं आपसे प्यार करता हूं।”

दूसरी ओर, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म 'हैमनेट' की जेसी बकले को मिला, जो कि उनके लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार है। उन्होंने कई उत्कृष्ट अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। नॉमिनेशन में 'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू' की रोज़ बायरन, 'सॉन्ग संग ब्लू' की केट हडसन, और 'सेंटिमेंटल वैल्यू' की रेनेट रेइन्सवे शामिल थीं। इस जीत के साथ, बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश महिला बन गई हैं।

अवॉर्ड लेते समय जेसी बकले ने उन सभी महिलाओं का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी यात्रा में सहयोग किया। उन्होंने कहा, “मैं जिन अद्भुत महिलाओं के साथ खड़ी हूं, उन्हें धन्यवाद। मैं आपकी कला और आपके दिल से प्रेरित हूं।”

जेसी बकले ने फिल्म में नाटककार विलियम की पत्नी एग्नेस शेक्सपियर की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन क्लोई झाओ ने किया और इसे वैश्विक स्तर पर बहुत सराहा गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसने कई नई प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर भी प्रदान किया। माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले की जीत ने दर्शाया कि कला में उत्कृष्टता और मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

माइकल बी जॉर्डन ने किस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता?
'सिनर्स' फिल्म के लिए।
जेसी बकले ने किस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता?
'हैमनेट' फिल्म के लिए।
बकले को कौन सी अन्य अभिनेत्रियों के साथ नॉमिनेट किया गया था?
'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू', 'सॉन्ग संग ब्लू', और 'सेंटिमेंटल वैल्यू' की अभिनेत्रियों के साथ।
इस साल के ऑस्कर में किसने सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा दी?
'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
जेसी बकले ने किस भूमिका में अभिनय किया?
उन्होंने नाटककार विलियम की पत्नी एग्नेस शेक्सपियर की भूमिका निभाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले