ऑस्कर 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' में जबरदस्त मुकाबला, जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने की ओर अग्रसर

Click to start listening
ऑस्कर 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' में जबरदस्त मुकाबला, जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने की ओर अग्रसर

सारांश

ऑस्कर 2026 की तैयारी जोरों पर है, जहां 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। क्या जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत पाएंगी? जानें इस साल के ऑस्कर अवार्ड्स के बारे में और अधिक।

Key Takeaways

  • ऑस्कर 2026 की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
  • 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' का मुकाबला प्रमुख है।
  • जेसी बकले की हैमनेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस में जीत की संभावना है।
  • बेस्ट एक्टर की दौड़ में रॉबर्ट अरामायो का नाम प्रमुख है।
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस में टेयाना टेलर और अन्य कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं।

मुंबई, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साल के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की शुरुआत हो चुकी है और इसे दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय के अनुसार प्रसारित किया जाएगा।

भारतीय समय के अनुसार 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 16 मार्च को सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे के बीच होगा। इस शो का संचालन कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन करेंगे। नॉमिनेशन की अंतिम सूची सामने आने के बाद कई फिल्मों के विभिन्न श्रेणियों में जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

इस बार वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कई फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में अधिकतम नामांकन प्राप्त हुए हैं। बेस्ट फिल्म की श्रेणी में राजनीतिक थ्रिलर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और वैम्पायर हॉरर फिल्म 'सिनर्स' के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की संभावना है, क्योंकि दोनों फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला है। हालाँकि, 'सिनर्स' को 16 श्रेणियों में नामांकन प्राप्त हुआ है, जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि इसकी जीत की संभावना अधिक है।

बता दें कि बेस्ट फिल्म की श्रेणी में कुल 10 फिल्में शामिल हैं, लेकिन इस दौड़ में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' प्रमुख दावेदार हैं।

आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले को 'हैमनेट' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने की प्रबल संभावना है, लेकिन नॉमिनेशन में एमी मैडिगन और रोज़ बर्न जैसी बड़ी दावेदार भी शामिल हैं। जेसी बकले की 'हैमनेट' को 2025 की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक माना जाता है और इसे 2 गोल्डन ग्लोब अवार्ड और 2 बाफ्टा अवार्ड मिल चुके हैं। इस संदर्भ में, यह आशा की जा सकती है कि जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल कर सकती हैं।

बेस्ट एक्टर की श्रेणी में भी कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें वैगनर मौरा, टिमोथी चालमेट, रॉबर्ट अरामायो और बी जॉर्डन का नाम शामिल है। हालांकि, 'आई स्वियर' के रॉबर्ट अरामायो की दावेदारी मुख्य हो सकती है, क्योंकि बाफ्टा अवार्ड में उनका नामांकन चौंकाने वाला था। इसके साथ ही 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन भी हैं, जिनकी लोकप्रियता में हाल के वर्षों में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अभिनेत्रियों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है, क्योंकि नॉमिनेशन में 'वन बैटल' की टेयाना टेलर, 'वेपन्स' की एमी मैडिगन और 'सिनर्स' की वुनमी मोसाकु का नाम शामिल है। हाल ही में इन तीनों को विभिन्न श्रेणियों में अलग-अलग अवॉर्ड मिले हैं। टेयाना टेलर को गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि वुनमी मोसाकु ने भी बाफ्टा जीता था। इस प्रकार, इन बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की दौड़ में तीनों अभिनेत्रियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Point of View

जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है। 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' का मुकाबला दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

ऑस्कर 2026 कब होगा?
ऑस्कर 2026 का समारोह 16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा।
बेस्ट फिल्म की प्रमुख दावेदार कौन हैं?
'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' बेस्ट फिल्म की प्रमुख दावेदार हैं।
जेसी बकले को किस फिल्म के लिए नामांकित किया गया है?
जेसी बकले को 'हैमनेट' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।
बेस्ट एक्टर की दौड़ में कौन शामिल हैं?
बेस्ट एक्टर की दौड़ में रॉबर्ट अरामायो और माइकल बी जॉर्डन जैसे नाम शामिल हैं।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए कौन-कौन नामांकित हैं?
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए टेयाना टेलर, एमी मैडिगन और वुनमी मोसाकु नामांकित हैं।
Nation Press