ऑस्कर 2026: 'सिनर्स' ने 16 कैटेगिरी में नामांकित होकर जीते 4 ऑस्कर, बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिला

Click to start listening
ऑस्कर 2026: 'सिनर्स' ने 16 कैटेगिरी में नामांकित होकर जीते 4 ऑस्कर, बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिला

सारांश

98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में 'सिनर्स' ने 16 कैटेगिरी में नॉमिनेट होकर 4 ऑस्कर जीते। रेयान कूगलर को मिला बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार। जानिए पूरी कहानी!

Key Takeaways

  • 'सिनर्स' ने 16 कैटेगिरी में नॉमिनेट होकर 4 ऑस्कर जीते।
  • रेयान कूगलर का पहला ऑस्कर 'बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले' के लिए।
  • लुडविग गोरान्सन ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता।
  • ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।
  • माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म 'सिनर्स' ने 16 कैटेगिरी में नॉमिनेशन पाकर इतिहास रचा, जबकि पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 ऑस्कर अपने नाम किए। इस दौरान 'सिनर्स' ने 4 पुरस्कार जीते हैं।

रेयान कूगलर को 'सिनर्स' के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार मिला, जो उनका पहला ऑस्कर है। इससे पहले उन्होंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब्स, बाफ्टा और डब्ल्यूजीए अवार्ड्स में भी बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार जीता था।

लुडविग गोरान्सन ने फिल्म 'सिनर्स' के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का दूसरा ऑस्कर जीता, जो उनका तीसरा ऑस्कर है। उन्होंने पहले 'ब्लैक पैंथर' और 'ओपेनहाइमर' के लिए भी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस बार उनकी टक्कर अमेरिकी गायक राफेल सादिक के साथ थी।

ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ ने फिल्म 'सिनर्स' के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मंच पर सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और कहा कि वे यहां मौजूद महिलाओं के बिना इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं।

फिल्म का अंतिम और सबसे बड़ा पुरस्कार भी 'सिनर्स' की झोली में आया। अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। जॉर्डन ने मंच से सभी अश्वेत ऑस्कर विजेताओं का आभार व्यक्त किया और सिडनी पोइटियर, डेनजेल वाशिंगटन, हाले बेरी, जेमी फॉक्स, फॉरेस्ट व्हिटेकर और विल स्मिथ का उल्लेख किया।

Point of View

बल्कि यह दर्शाता है कि किस प्रकार विविधता और गुणवत्ता को महत्व दिया जा रहा है।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'सिनर्स' ने कितने ऑस्कर जीते?
'सिनर्स' ने 4 ऑस्कर जीते।
रेयान कूगलर को कौन सा पुरस्कार मिला?
रेयान कूगलर को 'बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले' का पुरस्कार मिला।
कौन पहली महिला बनीं जिन्होंने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर जीता?
ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।
फिल्म 'सिनर्स' में बेस्ट एक्टर कौन हैं?
फिल्म 'सिनर्स' में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार माइकल बी. जॉर्डन को मिला।
कौन सी फिल्म ने सबसे अधिक ऑस्कर जीते?
'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 ऑस्कर अपने नाम किए।
Nation Press