23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पटना: क्या 10 साल का बच्चा अपहरण के बाद सुरक्षित बरामद हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पटना: क्या 10 साल का बच्चा अपहरण के बाद सुरक्षित बरामद हुआ?

सारांश

पटना में 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। इस घटना के पीछे की साजिश और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। जानिए इस मामले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

पुलिस की तत्परता से बच्चा सुरक्षित मिला।
आपराधिक साजिश में स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है।
पुलिस की तकनीकी जांच से आरोपी पकड़ा गया।

पटना, 27 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पटना में एक 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को गर्दनीबाग थानांतर्गत ढ़कनपुरा निवासी एक महिला द्वारा गर्दनीबाग थाना को सूचना दी गई थी कि उनके पुत्र का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है एवं फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

बताया गया कि बच्चा टॉफी लेने घर से निकला था और अपहरणकर्ताओं ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ताओं ने कई दिनों पूर्व से इसकी योजना बना रखी थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक टीम का गठन कर तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान करते हुए उक्त अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

जांच के क्रम में पुलिस को कई सूत्र हाथ लगे। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आगे की कार्रवाई में अनीश को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया गया कि इस मामले में पड़ोसी ने ही अपहरण की साजिश रची थी। अपहरणकर्ताओं को उसके परिजनों के पास रुपये आने की बात का पता चला था, जिसे लेकर कई दिनों से अपहरण की प्लानिंग की जा रही थी।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अनीश ने पुलिस के समक्ष इस घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। फिलहाल इस मामले में फरार अभियुक्तों की तलाश पटना पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस तरह के अपराध समाज में चिंता का विषय हैं। हमें अपराधियों को पकड़ने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। यह घटना एक बार फिर हमें बताती है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया?
हाँ, पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस ने कितने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है।
इस अपहरण की साजिश किसने रची थी?
इस मामले में एक पड़ोसी ने अपहरण की साजिश रची थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले