19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पटना में अतिथि भवन का उद्घाटन: नीतीश कुमार की सराहना, विजय सिन्हा ने 'विकसित बिहार' का संकल्प दोहराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पटना में अतिथि भवन का उद्घाटन: नीतीश कुमार की सराहना, विजय सिन्हा ने 'विकसित बिहार' का संकल्प दोहराया

सारांश

पटना में अतिथि भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की दिशा में अपने कार्यों की सराहना की। मंत्री श्रवण कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी इस अवसर पर बिहार की प्रगति और एनडीए सरकार के उद्देश्यों पर चर्चा की।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार के विकास में महत्वपूर्ण है।
अतिथि भवन विधान परिषद सदस्यों के लिए बनाया गया है।
बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार जारी है।
विजय सिन्हा ने एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।
राजद-कांग्रेस की मानसिकता को जनता ने नकार दिया है।

पटना, ६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के विधान परिषद आवास परिसर में नए बने अतिथि भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बहुत आगे बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

मंत्री श्रवण कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उन्होंने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। चाहे वह प्रखंड कार्यालय हो या जिला कार्यालय, उन्होंने सभी कार्यालयों को व्यवस्थित करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी उचित आवास की व्यवस्था की है। विधान परिषद सदस्यों के लिए भी एक गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है।"

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, "यह अपने आप में पूरे देश का पहला अतिथि भवन है, जो विधान परिषद के सदस्यों के लिए निर्मित किया गया है। उनके मेहमान भी यहां ठहर सकते हैं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने स्वयं आकर इस भवन का उद्घाटन किया है।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर कहा, "सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हमारी शुभकामनाएं। साढ़े चार दशक में जिन लोगों ने त्याग, बलिदान और समर्पण दिया, उन्हें नमन करता हूं। एकात्म मानववाद के साथ 'एक राष्ट्र-श्रेष्ठ राष्ट्र' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का 'सबका साथ-सबका विकास' का सिद्धांत हर भारतीय को गर्वित कर रहा है।"

आगे उन्होंने कहा, "भाजपा ने साढ़े चार दशक में 'त्याग, बलिदान, संस्कार और संस्कृति' के साथ विकास की गति को बढ़ाया है। बिहार को कमजोर और लज्जित करने वाली पार्टियों राजद एवं कांग्रेस की मानसिकता को जनता ने गंभीर चोट दी है। जनता ने एनडीए को एक विशाल जनादेश दिया है, जिसका उद्देश्य है 'विकसित बिहार', 'स्वाभिमानी बिहार' और 'सम्मानित बिहार' बनाना।"

राजद-कांग्रेस को चेतावनी देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि अब बिहार के सम्मान और स्वाभिमान पर कोई भी आघात करेगा, तो बिहारी उसे स्वीकार नहीं करेगा। एनडीए के शासन में बिहार एक विकसित राज्य बनेगा और हर क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अतिथि भवन का उद्घाटन कब हुआ?
अतिथि भवन का उद्घाटन ६ अप्रैल को हुआ।
इस उद्घाटन में कौन-कौन शामिल हुए?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री श्रवण कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा शामिल हुए।
अतिथि भवन किसके लिए बनाया गया है?
यह अतिथि भवन विधान परिषद के सदस्यों और उनके मेहमानों के लिए बनाया गया है।
नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बारे में क्या कहा गया?
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बहुत आगे बढ़ाया है।
विजय सिन्हा ने क्या कहा?
उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों और बिहार के सम्मान की रक्षा की बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले