मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह का भव्य उद्घाटन, तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत

Click to start listening
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह का भव्य उद्घाटन, तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत

सारांश

बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में भव्य समारोह का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय उत्सव में राज्य के विकास कार्यों की प्रदर्शनी और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जानें इस विशेष दिन की महत्वपूर्ण बातें।

Key Takeaways

  • बिहार स्थापना दिवस का उत्सव पूरे राज्य में मनाया गया।
  • मुख्यमंत्री ने समारोह का उद्घाटन किया और विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • इस वर्ष की थीम 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' है।
  • सहकारिता मण्डप का उद्घाटन सहकारिता मंत्री ने किया।
  • राज्य की अर्थव्यवस्था में सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण है।

पटना, २२ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में बिहार दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में बिहार स्थापना दिवस को लेकर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बिहार के 114वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' रखी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने समारोह के उद्घाटन से पूर्व यहां विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के पवेलियन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संवर्धन कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कला कक्ष, स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा कक्ष, अटल टिंकरिंग लैब, आई.सी.टी. कक्ष, इको क्लब बाल संसद, खेल कक्ष, निपुण कक्ष, बाल वाटिका आदि का जायजा लिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बिहार दिवस को लेकर तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, सहकारिता विभाग द्वारा स्थापित 'सहकारिता मण्डप' का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। मंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित सहकारी संस्थाओं की गतिविधियों, उत्पादों एवं सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र राज्य की ग्रामीण एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Point of View

NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

बिहार स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
बिहार स्थापना दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।
इस वर्ष बिहार दिवस समारोह की थीम क्या है?
इस वर्ष की थीम 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह का उद्घाटन कब किया?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह का उद्घाटन 22 मार्च को किया।
इस समारोह में कौन-कौन से मंत्री उपस्थित थे?
इस समारोह में उपमुख्यमंत्रियों और कई अन्य मंत्रियों ने भाग लिया।
सहकारिता मण्डप का उद्घाटन किसने किया?
सहकारिता मण्डप का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।
Nation Press