क्या पटना में नशा कारोबार के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पटना में नशा कारोबार के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है?

सारांश

पटना में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्या यह कार्रवाई बिहार में नशे के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पा सकेगी? जानिए पूरी खबर में।

मुख्य बातें

पटना पुलिस ने एक बड़े नशा कारोबार का भंडाफोड़ किया।
सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे की सुई और टैबलेट बरामद की।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
नशे के कारोबार पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता आवश्यक है।

पटना, 19 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद लोग विभिन्न नशों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस नशे के कारोबारों पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच, पटना पुलिस ने एक बड़े अवैध नशा कारोबार के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल मात्रा में नशे की सुइयां और टैबलेट बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंकड़बाग इलाके के झोपड़पट्टी में बड़े पैमाने पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कंकड़बाग थानांतर्गत झोपड़पट्टी में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 102 नशे की सुई और करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद की और संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पटना सिटी स्थित ब्रजेश कुमार के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 700 नशे की सुई और 438,218 रुपए बरामद किए गए।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आगे बताया कि गिरफ्तार ब्रजेश कुमार से पूछताछ के बाद कई और जानकारियां मिलीं। उसकी निशानदेही पर राहुल कुमार के गोदाम से 14,909 नशे की सुई और 76,380 नींद की गोली बरामद की गई। उन्होंने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पटना पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि छापेमारी टीम की त्वरित और साहसिक कार्रवाई से नशे के इस नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी पुलिस सतर्क है और लगातार छापेमारी कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि नशा कारोबार का भंडाफोड़ करना आवश्यक है। बिहार में शराबबंदी के बाद नशे के अन्य रूपों का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है। पुलिस की यह कार्रवाई एक सकारात्मक कदम है, लेकिन इसे लगातार जारी रखना होगा।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पटना में नशा कारोबार का भंडाफोड़ कब हुआ?
यह भंडाफोड़ 19 अक्टूबर को हुआ।
पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
पुलिस ने 102 नशे की सुई, 25 लीटर देशी शराब, 700 नशे की सुई और 76,380 नींद की गोली बरामद की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले