1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नवरात्रि के चौथे दिन पवन सिंह ने भक्तिमय देवी गीत रिलीज किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नवरात्रि के चौथे दिन पवन सिंह ने भक्तिमय देवी गीत रिलीज किया?

सारांश

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चरणों में अपना नया भक्ति गीत पेश किया है। यह गीत 'चुनरिया लहरे माई के' सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जानिए इस गीत की खास बातें और फैंस की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

पवन सिंह का नया देवी भक्ति गीत 'चुनरिया लहरे माई के' नवरात्रि के अवसर पर रिलीज हुआ है।
गीत में मां दुर्गा की महिमा का वर्णन किया गया है।
फैंस ने इस गीत को काफी पसंद किया है।
पवन सिंह हर नवरात्रि में देवी भजन रिलीज करते हैं।
गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं।

नई दिल्ली, 25 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल' की टीआरपी को बढ़ाकर शानदार वापसी की है। एक्टर ने काम पर लौटते ही मां दुर्गा के चरणों में अपना नया भक्ति गीत अर्पित किया है।

इस गीत में पवन सिंह ने मां दुर्गा की महिमा का बखान किया है। जैसे ही यह गीत रिलीज हुआ, यह सोशल मीडिया पर छा गया। उनके नए देवी भक्ति गीत 'चुनरिया लहरे माई के' को उन्होंने अपने आधिकारिक चैनल पर प्रस्तुत किया है। इस गीत में पवन सिंह चांदनी सिंह के साथ मां की आराधना कर रहे हैं।

वीडियो में चांदनी सिंह अपने आंगन में झड़ने वाले नीम के पत्तों को साफ कर रही हैं, क्योंकि मां के आगमन की तैयारी हो रही है। पवन सिंह गीत में कहते हैं कि जैसे हवा से नीम के पत्ते झड़ते हैं, उसी प्रकार मां की लाल चुनरिया लहराती है।

इसके अलावा, पवन सिंह मां की एक छोटी मूर्ति की स्थापना भी कर रहे हैं। इस गीत के वीडियो में जितनी खूबसूरती से तत्वों को पेश किया गया है, पवन सिंह ने अपनी आवाज़ से भक्ति गीत में और भी अधिक रस भर दिया है।

इस गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक को अजय सिंह एजे और सरगम आकाश ने डायरेक्ट किया है। फैंस ने इस गीत को इतना पसंद किया है कि खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख 70 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

फैंस को पवन सिंह का देवी गीत बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "बिना पवन भैया के नवरात्रि अधूरा लग रहा था, लेकिन जब पवन भैया का सॉन्ग आया तो लगा कि अब हुआ नवरात्रि सफल, जय माता रानी।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "कान तरस गया था पवन भैया का नवरात्रि गीत सुनने के लिए।"

यह पहला गीत नहीं है। पवन सिंह हर नवरात्रि में देवी भजन रिलीज करते हैं। इसके अलावा, महापर्व छठ के अवसर पर भी छठी मईया के गीत प्रस्तुत करते हैं। उनका प्रसिद्ध गाना 'जोड़े जोड़े फलवा छठ' इस मौके पर सबसे अधिक सुना जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भोजपुरी संगीत के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा को भी दर्शाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि फैंस ने इस गीत को हृदय से स्वीकार किया है, जो कि पवन सिंह की लोकप्रियता का प्रमाण है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह का नया देवी गीत कब रिलीज हुआ?
पवन सिंह का नया देवी गीत 'चुनरिया लहरे माई के' 25 सितंबर को रिलीज हुआ।
क्या यह पहला गीत है जो पवन सिंह ने नवरात्रि में रिलीज किया?
नहीं, पवन सिंह हर नवरात्रि में देवी भजन रिलीज करते हैं।
इस गीत के लिरिक्स किसने लिखे हैं?
इस गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं।
इस गीत को कितने व्यूज मिल चुके हैं?
इस गीत को 1 लाख 70 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले