क्या विवाद के बीच रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना, जिसमें हैं दो हसीनाएं?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी गायक पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का विवाद अब केवल घरेलू मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह सोशल मीडिया पर हर किसी के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
कुछ लोग पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ ज्योति सिंह पर यह आरोप लगा रहे हैं कि यह सब बिहार चुनाव के समय ही क्यों हो रहा है। इसी बीच, पवन सिंह का नया गाना 'कमरिया पर साड़ी' रिलीज हो चुका है, जिसमें वह दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
इस गाने के लिरिक्स बेहद बोल्ड हैं। गाने की धुन और बीट आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी। गाने में वह पल्लू को उड़ा कर कमर में बांधने के लिए मना कर रहे हैं।
विवादों के बीच भी फैंस को उनका गाना पसंद आ रहा है और वे उन्हें तनाव न लेने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कोई तनाव नहीं, जो होगा अच्छा ही होगा, पावर आपसे शुरू और आप पर ही ख़त्म होती है गुरु जी।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "जय हो पवन भैया की, ऐसे ही नाम रोशन करते रहें और हेटर्स को जलाते रहिए।"
गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ज्योति का कहना है कि वह जनता के कहने पर अपने रिश्ते को एक मौका देना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह उनके साथ बदसलूकी करते हैं।
ज्योति ने यह भी दावा किया है कि उनके होते हुए भी पवन दूसरी लड़कियों को होटल ले जाते थे। वहीं, पवन सिंह का कहना है कि ज्योति यह सब बिहार चुनाव लड़ने के लिए कर रही हैं।
इस विवाद के चलते ज्योति सिंह ने आत्मदाह की धमकी भी दी है और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक का केस आरा के फैमिली कोर्ट में चल रहा है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।