4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे?

सारांश

नई दिल्ली में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर है। इस मुलाकात से पवन सिंह के राजनीतिक भविष्य का इशारा मिल सकता है। जानिए उनकी संभावनाएं और आरा सीट का महत्व।

मुख्य बातें

पवन सिंह की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात राजनीतिक रणनीतियों पर केंद्रित है।
आरा विधानसभा सीट का इतिहास भाजपा के लिए मजबूत है।
एनडीए द्वारा पवन सिंह को उम्मीदवार बनाना चुनावी समीकरण बदल सकता है।

नई दिल्ली, 30 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर तय की गई है।

सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह की इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर है।

पवन सिंह लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है। अब जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही हैं, तो पवन सिंह भी राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

आरा विधानसभा सीट पर पिछले 25 वर्षों में 20 साल तक भाजपा का कब्जा रहा है। यह भोजपुर का वहीं क्षेत्र है, जहां विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे पहले साल 2000 में सफलता मिली थी। तब से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यहां से जीत का चौका लगाया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से पांचवीं बार जीत हासिल की थी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि पवन सिंह का भोजपुर इलाके में बड़ी संख्या में फैन बेस है। भोजपुरी सिनेमा के जरिए उन्होंने आम जनता के बीच गहरी पकड़ बनाई है। अगर एनडीए पवन सिंह को आरा से उम्मीदवार बनाती है, तो यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से हमेशा से चर्चा में रही है।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे कलाकारों ने राजनीतिक अखाड़े में सक्रिय रूप से कदम रखा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना होगा कि भोजपुरी सिनेमा और राजनीति का संबंध गहरा है। पवन सिंह की उपस्थिति चुनावी मैदान में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। क्या वे अपने फैन बेस के बल पर चुनाव में जीत हासिल कर पाएंगे? यह सवाल आज के सियासी माहौल में बेहद महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह की मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा से क्यों हो रही है?
यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा विधानसभा सीट के लिए एनडीए के उम्मीदवार बनने की इच्छा को लेकर है।
आरा विधानसभा सीट का महत्व क्या है?
आरा विधानसभा सीट पर पिछले 25 वर्षों में 20 साल तक भाजपा का कब्जा रहा है, और यह राजनीतिक रूप से हमेशा चर्चा में रही है।
भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का राजनीति में आना कितना आम है?
भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार जैसे मनोज तिवारी और रवि किशन पहले से ही राजनीति में सक्रिय हैं, जिससे यह क्षेत्र में आम बात हो गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले