11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पेले फुटबॉल के राजा हैं, जिन्होंने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पेले फुटबॉल के राजा हैं, जिन्होंने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीते?

सारांश

ब्राजील के पेले, जिन्हें फुटबॉल का राजा माना जाता है, ने तीन बार फीफा विश्व कप में विजय प्राप्त की। उनकी अद्भुत ड्रिब्लिंग और फिनिशिंग के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जानिए उनकी जीवन यात्रा और फुटबॉल में योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो है।
उन्होंने तीन बार फीफा विश्व कप जीते।
पेले ने 680 गोल किए, जिसमें से अधिकांश सैंटोस के लिए थे।
उनका जन्म 23 अक्टूबर 1940 को हुआ था।
पेले का निधन कैंसर से 29 दिसंबर 2022 को हुआ।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ब्राजील को तीन बार फीफा विश्व कप जिताने वाले पेले अपनी अद्भुत ड्रिब्लिंग, फिनिशिंग और खेल भावना के लिए प्रसिद्ध थे। फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, पेले को फुटबॉल का राजा कहा जाता है।

23 अक्टूबर 1940 को मिनस गेरैस राज्य के ट्रेस कोराकोस में जन्मे पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो था। जब उनका जन्म हुआ, तब उनके शहर में पहली बार बिजली का बल्ब आया था। इसीलिए, उनके माता-पिता ने उनका नाम बल्ब के आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन के नाम पर रखा, लेकिन स्पेलिंग में 'आई' न होने के कारण उनका नाम 'एडसन' हो गया।

बचपन में पेले ने आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया। उनके पिता एक अर्ध-पेशेवर फुटबॉलर थे, लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा।

घर चलाने के लिए पिता को सफाईकर्मी का काम करना पड़ा। मां दूसरों के घरों में जाकर नौकरानी का काम करती थीं।

पेले में भी अपने पिता के गुण थे। बचपन से ही उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद था, लेकिन पैसे की कमी के कारण जूते और फुटबॉल खरीदने में कठिनाई होती थी। इसी कारण उनकी मां उन्हें कपड़े की फुटबॉल बनाकर देती थीं।

एडसन अपने शहर में खेलने वाले गोलकीपर बिले के नाम का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाते थे और उन्हें 'पेले' कहते। शुरुआत में उनके साथियों ने इसका मजाक उड़ाया, लेकिन बाद में वे भी उन्हें 'पेले' कहकर बुलाने लगे।

आर्थिक बाधाओं के बावजूद, पेले ने फुटबॉल खेलना जारी रखा। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने सैंटोस क्लब के साथ अनुबंध किया, जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई।

इस क्लब में अपनी उत्कृष्टता के कारण, पेले को 16 साल और 9 महीने की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने विश्व कप 1958 के क्वार्टरफाइनल में वेल्स के खिलाफ 17 साल और 239 दिन की उम्र में पहला गोल किया, जिससे वह पुरुषों के फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए।

पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को फीफा विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 92 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 77 गोल किए। फीफा विश्व कप के चार संस्करणों में, पेले ने 14 मैच खेले और 12 गोल दागे।

क्लब फुटबॉल में, पेले ने अपने करियर में कुल 680 गोल किए, जिसमें 643 गोल सैंटोस के लिए खेलते हुए किए। हालाँकि, कुछ स्थानों पर यह आंकड़ा 659 और कुछ पर 665 गोल बताया गया है। आरएसएसएसएफ के अनुसार, पेले ने 846 आधिकारिक मुकाबलों में 778 गोल किए। इसमें उनकी मिलिट्री टीम के मैच और कुछ विशेष मुकाबले शामिल हैं। असल में, पेले के दौर में रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया आज की तरह व्यवस्थित नहीं थी।

पेले ने अपने करियर के आखिरी तीन साल न्यूयॉर्क कॉसमॉस क्लब के लिए खेले, जिसमें उन्होंने 37 गोल दागे। वहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, पेले ने 7 सितंबर 1956 से 1 अक्टूबर 1977 के बीच पेशेवर स्तर पर 1,279 गोल किए। साल 1965 में बेल्जियम के खिलाफ उनके साइकिल किक को आज भी याद किया जाता है।

29 दिसंबर 2022 को, पेले कैंसर से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पेले का असली नाम क्या था?
पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो था।
पेले ने कितने फीफा विश्व कप जीते?
पेले ने तीन फीफा विश्व कप जीते - 1958, 1962 और 1970 में।
पेले का जन्म कब हुआ था?
पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को हुआ था।
पेले ने कितने गोल किए?
पेले ने अपने करियर में कुल 680 गोल किए।
पेले का निधन कब हुआ?
पेले का निधन 29 दिसंबर 2022 को हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले