भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य, कांग्रेस भ्रम फैला रही है: जगदंबिका पाल

Click to start listening
भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य, कांग्रेस भ्रम फैला रही है: जगदंबिका पाल

सारांश

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वे देश में भ्रम और दहशत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। जानिए इस मुद्दे पर क्या है पूरा विवाद।

Key Takeaways

  • पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।
  • राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने का आरोप।
  • सरकार ने स्थिति को स्पष्ट किया है।
  • विपक्ष का यह रवैया गैरजिम्मेदाराना है।
  • संसद में उपस्थित न होना गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है।

सिद्धार्थनगर, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के सांसद जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वे देश में भ्रम और दहशत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी ऐसे मुद्दों को उठा रहे हैं, जो लोगों में अनावश्यक घबराहट पैदा कर रहे हैं, जबकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है।

जगदंबिका पाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने संसद में गैस की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन के माध्यम से जनता को आश्वस्त किया है कि तेल, पेट्रोल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कांग्रेस के सांसद सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं और संसद भवन के गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक राजनीतिक माहौल पैदा किया जा रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष का यह रवैया देश की जनता में पैनिक पैदा करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से केवल भारत के लिए निर्यात किए जाने वाले कच्चे तेल के जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है और पिछले दो दिनों में ऐसे दो जहाज भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुके हैं। उनके अनुसार इस स्थिति में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है और भविष्य में भी देश में तेल, पेट्रोल या गैस की कमी नहीं होने वाली है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बयान और विरोध-प्रदर्शन के कारण कुछ स्थानों पर जमाखोरी और कालाबाजारी की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल सकता है, जो कि पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी जनता के हितों के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। पाल ने कहा कि जब भी संसद की कार्यवाही होती है, राहुल गांधी अक्सर सदन में उपस्थित नहीं होते। ऐसा व्यवहार देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मंच के प्रति गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती है।

Point of View

जबकि विपक्ष इस पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है।
NationPress
16/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या राहुल गांधी का आरोप सही है?
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि राहुल गांधी के आरोप गलत हैं और सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।
क्या कांग्रेस ने गैस की कमी का मुद्दा उठाया है?
हाँ, राहुल गांधी ने संसद में गैस की कमी का सवाल उठाया है, लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया है।
क्या पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य है?
जी हाँ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
क्या इस मुद्दे पर राजनीति हो रही है?
भाजपा सांसद का कहना है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का उपयोग कर रही है।
क्या जमाखोरी और कालाबाजारी की समस्या है?
भाजपा सांसद के अनुसार कांग्रेस के बयानों के कारण कुछ स्थानों पर जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिल सकता है।
Nation Press