9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एलपीजी सिलेंडर की कमी पर विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल, भाजपा ने किया इनकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एलपीजी सिलेंडर की कमी पर विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल, भाजपा ने किया इनकार

सारांश

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी पर विरोध प्रदर्शन किया। क्या वास्तव में सिलेंडरों की कमी है या यह केवल राजनीतिक खेल है?

मुख्य बातें

राहुल गांधी का प्रदर्शन एलपीजी सिलेंडर की कमी के विरोध में है।
भाजपा ने कमी की बात को नकारा है।
सरकार का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है।
आम जनता लंबी लाइनों में खड़ी है।
विपक्ष और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

नई दिल्ली, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। एलपीजी सिलेंडर की कमी के विरोध में राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ बीते दिन संसद की सीढ़ियों पर चाय और बिस्किट का आनंद लेते हुए दिखाई दिए, जिससे नेताओं की प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि कैंटीन में हम और वे दोनों ही खाना खाते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे नेता हमारे साथ खड़े हैं।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है, तो पीएम को यह बात संसद में क्यों नहीं कहनी चाहिए। क्या वे संसद से भाग रहे हैं? निशिकांत दुबे के बयान पर उन्होंने कहा कि हम यही कर रहे हैं, हम विरोध कर रहे हैं। हमारी एक ही मांग है कि संसद में चर्चा की जाए।

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह ने कहा कि यदि एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं है तो पीएम संसद में आकर यह बयान दें। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि सिलेंडर की कमी है या नहीं।

कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि देश की जनता सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़ी है। एलपीजी की कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता संकट में है। भाजपा संकट को नकारने में लगी हुई है। महंगाई से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था लड़खड़ाने वाली है।

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की सीता रसोई में गैस की कमी के कारण भोजन नहीं बन पा रहा है, लेकिन हमारे दीघा में जो जगन्नाथ धाम बना है, वहाँ यदि गैस नहीं होगी तो लकड़ी से प्रसाद बनाएंगे।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद अलग बात है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल मिलना एकदम अलग है। मंत्री के कल के बयान के अनुसार, पेट्रोल, डीजल, और केरोसिन की आपूर्ति पर्याप्त है। ऐसा लगता है कि एलपीजी में कुछ कमी है, क्योंकि हमारे बहुत से लोग, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले, अब सिलेंडर गैस का उपयोग कर रहे हैं।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वे बताते हैं कि लंबी कतारों में लोग खड़े हैं। जिनके घरों में शादी है, उन्हें चूल्हे पर खाना बनाकर बारातियों को खिलाना पड़ रहा है। सरकार को जनता की परेशानी समझनी चाहिए।

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। संकट की बातें मनगढंत हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो शोर मचा रहे हैं, वही फैला रहे होंगे।

भाजपा सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि विपक्ष ऐसे मुद्दे उठाता है जिसमें वे असफल रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल मंत्री ने संसद में इसका उत्तर दिया है। २० प्रतिशत उत्पादन बढ़ाने की बात कही गई है। जनता से यही अपील है कि भ्रम में आने की कोई आवश्यकता नहीं है।

जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि विपक्ष दहशत फैला रहा है। कल प्रधानमंत्री ने ईरान के नेतृत्व से बात की। यह एक वैश्विक समस्या है। सरकार सभी स्थितियों पर नजर बनाए हुए है। ग्राउंड पर अफवाह और झूठ फैलाया जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि भाजपा ने इससे इनकार किया है। यह एक संवेदनशील विषय है, जो आम जनता को प्रभावित करता है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एलपीजी सिलेंडरों की कमी सच है?
विपक्ष का कहना है कि देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी है, जबकि भाजपा ने इस बात से इनकार किया है।
राहुल गांधी ने विरोध क्यों किया?
राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर एलपीजी सिलेंडर की कमी के विरोध में प्रदर्शन किया।
सरकार इस पर क्या कहती है?
सरकार का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है और कोई कमी नहीं है।
क्या आम जनता पर इसका असर पड़ रहा है?
जी हाँ, आम जनता को सिलेंडर की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
भाजपा ने कहा है कि विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले