30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम आवास योजना ने किश्तवाड़ के गरीब परिवारों की जिंदगी बदल दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम आवास योजना ने किश्तवाड़ के गरीब परिवारों की जिंदगी बदल दी?

सारांश

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ने किश्तवाड़ में गरीब परिवारों को स्थायी आवास मुहैया कराया है। यह योजना न केवल उनकी जीवन स्थिति में सुधार कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य भी दे रही है। जानिए कैसे यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

मुख्य बातें

पीएम आवास योजना ने गरीब परिवारों को स्थायी आवास दिया है।
इस योजना ने जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है।
लाभार्थियों को आत्मसम्मान और स्थिरता मिली है।

किश्तवाड़, 9 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री आवास योजना ने देश में लाखों लोगों को अपने छत का सपना साकार करने का अवसर प्रदान किया है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान बनकर उभरी है, जिसने उनके आसियाने के सपनों को वास्तविकता में बदल दिया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पीएम आवास योजना (पीएमएवाई) ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है।

जहां पहले बारिश के समय में कच्चे मकानों में पानी भरने से लोग बड़ी मुश्किलों का सामना करते थे, वहीं अब पक्के घरों के निर्माण से स्थानीय परिवारों को राहत मिली है और वे सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

किश्तवाड़ के निवासी और पीएम आवास योजना के लाभार्थी पूरन चंद ठकराई ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "इस योजना ने मेरे जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाया है। पहले बारिश का पानी हमारे कच्चे घरों में भर जाता था, लेकिन अब पीएम आवास योजना के चलते हमें इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। हम प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं। इसके कारण सभी गरीब परिवार बेहतर जीवन जी रहे हैं।"

एक अन्य लाभार्थी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएमएवाई ने देश के गरीबों को सम्मानजनक जीवन दिया है। उन्होंने बताया कि पक्के मकानों के निर्माण से न केवल आश्रय का मुद्दा हल हुआ है, बल्कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। हम प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब जनता के लिए पक्के मकानों का निर्माण कराया। इस योजना से लोगों को सुरक्षित और स्थायी निवास प्राप्त हुआ है।

पीएमएवाई के लाभार्थियों की यह कहानी यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किस प्रकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। यह योजना न सिर्फ गरीबों को छत दे रही है बल्कि उनके जीवन में आत्मसम्मान, स्थिरता और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह मानना होगा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रम न केवल आर्थिक विकास में मदद कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रहे हैं। यह योजना देश के गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बन रही है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य गरीबों को पक्के घर उपलब्ध कराना है।
इस योजना के लाभार्थी कौन हो सकते हैं?
इस योजना के लाभार्थी वे गरीब परिवार हैं, जो आवास की कमी का सामना कर रहे हैं।
क्या इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में मिलता है?
नहीं, यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के गरीब परिवारों के लिए लागू है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले