30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बंगाल के लिए बीते 24 घंटे अभूतपूर्व रहे? पीएम मोदी ने सिंगूर में कहा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बंगाल के लिए बीते 24 घंटे अभूतपूर्व रहे? पीएम मोदी ने सिंगूर में कहा

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। जानें, क्या हैं इस विकास की मुख्य बातें?

मुख्य बातें

830 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हुगली के लिए एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हाइब्रिड इलेक्ट्रिक नौकाओं का महत्व भारत के मत्स्य पालन में प्रगति

सिंगूर, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का शिलान्यास किया, जिसमें एक इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट टर्मिनल और एक रोड ओवर ब्रिज शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं मालदा में था और आज यहां हुगली में आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। 'विकसित भारत' के लिए पूर्वी भारत का विकास, इस लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। कल और आज के कार्यक्रम इसी संकल्प को और मजबूत करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि कल पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रारंभ हुई है, बंगाल को करीब आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं, और आज 3 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हुई हैं। इनमें से एक ट्रेन तो मेरे संसदीय क्षेत्र काशी की बंगाल से कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की कैपेसिटी एक्सपेंशन पर बहुत बड़ा निवेश किया गया है। बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

उन्होंने कहा कि हाइब्रिड इलेक्ट्रिक नौकाएं नदी परिवहन और हरित परिवहन को मजबूत करेंगी, जिससे हुगली नदी पर यात्रा आसान होगी। भारत मत्स्य पालन और समुद्री खाद्य उत्पादन एवं निर्यात में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने का सपना व्यक्त किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह विकास कार्य न केवल पश्चिम बंगाल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी का यह प्रयास पूर्वी भारत के विकास को मजबूती प्रदान करता है, और यह सभी नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने सिंगूर में क्या उद्घाटन किया?
पीएम मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें एक इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट टर्मिनल और एक रोड ओवर ब्रिज शामिल है।
इन विकास परियोजनाओं का क्या महत्व है?
इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और नए अवसर पैदा होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले