क्या पीएम मोदी ने पटना साहिब में मत्था टेककर श्रद्धा का संदेश दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने पटना साहिब में मत्था टेककर श्रद्धा का संदेश दिया?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो के बाद ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद किया और सिख समुदाय को एकजुट रहने का संदेश दिया। जानिए इस महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी और मोदी के रोड शो का असर!

मुख्य बातें

पीएम मोदी ने पटना साहिब में मत्था टेका ।
उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नमन किया।
रोड शो के दौरान शहर में भारी भीड़ उमड़ी।
मोदी ने सिख समुदाय को एकजुट रहने का संदेश दिया।
रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर उद्योग भवन तक गया।

‎पटना, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम को राजधानी पटना के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुँचकर मत्था टेका और नमन किया।

पीएम मोदी ने पटना में रोड शो के बाद तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में पहुँचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का पारंपरिक अंदाज में सरोपा और कृपाण भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और गुरु परंपरा के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से मुलाकात की।

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा, "मोदी ने श्रद्धा-भाव के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका और सभी सिख भाइयों से भी मुलाकात की।" पीएम मोदी ने संदेश दिया कि सभी लोग मिलकर रहें और आगे बढ़ें।

इससे पहले बिहार के आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी पटना पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोड शो किया। पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले पटना के दिनकर गोलंबर पहुँचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी थे। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का निशान था।

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा। पीएम मोदी का यह रोड शो दिनकर गोलंबर से प्रारंभ हुआ है, जो गांधी मैदान के निकट उद्योग भवन तक गया। इस दौरान वे नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज होकर गुजरे। इस दौरान उन्होंने पटना के सभी एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।

पीएम मोदी के रोड शो प्रारंभ होने के पहले से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे अपने नेता का इंतजार करते दिखे। पटना की सड़कों पर सुरक्षा घेरे के दोनों तरफ अपार जनसमूह नजर आया। जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्रीराम’ जैसे नारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान कई महिलाएं आरती उतारती दिखीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वे सांस्कृतिक और धार्मिक एकता के प्रतीक भी हैं। पटना में उनका स्वागत दर्शाता है कि वे भारतीय समाज के विभिन्न समुदायों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी का रोड शो कब हुआ?
पीएम मोदी का रोड शो 2 नवंबर को हुआ।
पटना साहिब में पीएम मोदी ने किसके सामने मत्था टेका?
पीएम मोदी ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका।
कौन-कौन से नेता पीएम मोदी के साथ थे?
पीएम मोदी के साथ सांसद ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद थे।
रोड शो कहाँ से शुरू हुआ?
रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू हुआ।
पटना में पीएम मोदी का संदेश क्या था?
उन्होंने सभी को मिलकर रहने और आगे बढ़ने का संदेश दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले