11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नीतीश कुमार भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नीतीश कुमार भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री हैं?

सारांश

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को ईमानदार तो बताया, लेकिन उनके मंत्रियों की विदेशों में संपत्तियों पर सवाल उठाए। जानें किस प्रकार बिहार में बदलाव की बात की जा रही है।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप कि उनके लोग विदेशों में संपत्ति खरीद रहे हैं।
प्रशांत किशोर का बिहार बदलाव का वादा।
जन सुराज की व्यवस्था बनने पर भ्रष्ट मंत्रियों को जेल भेजने का आश्वासन।
बिहार के युवाओं को रोजगार की उपलब्धता का वादा।
60 वर्ष से अधिक के लोगों को पेंशन की घोषणा।

बेगूसराय, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जन सुराज के प्रवर्तक प्रशांत किशोर ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भले ही ईमानदार बताया, लेकिन साथ ही उन पर यह आरोप भी लगाया कि उनके करीबी मंत्री और अधिकारी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति खरीद चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री हैं।

अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित करने पहुंचे। भगवानपुर प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया।

बछवाड़ा को बिहार सरकार के खेल मंत्री का क्षेत्र बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह क्रांतिकारियों की भूमि है और देश में कोई बड़ा आंदोलन ऐसा नहीं हुआ, जिसकी शुरुआत बेगूसराय से न हुई हो। भाजपा नेताओं के उनके खिलाफ दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने चुनौती दी कि यदि कोई नेता दम रखता है तो वह यहाँ उतने ही लोगों को जुटाकर सभा कर दिखाए, जितने लोग उनकी जनसभा में आए हैं। तभी साफ हो जाएगा कि फेसबुकिया नेता कौन है।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार के लोग गरीबी में जी रहे हैं जबकि मंत्री और अधिकारी लूट के पैसों से विदेशों में घर और संपत्ति खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर में जन सुराज की व्यवस्था बनी तो सभी भ्रष्ट मंत्रियों और अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा और उनके परिवार से लूटे गए पैसे जब्त किए जाएंगे।

उन्होंने जनता से वादा किया कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद बछवाड़ा या बेगूसराय के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जन सुराज की व्यवस्था बनने पर 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि प्रशांत किशोर ने बिहार में एक महत्वपूर्ण चर्चा को जन्म दिया है। यह आवश्यक है कि हम इस प्रकार के आरोपों की सच्चाई का पता लगाएं और बिहार के भविष्य के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर क्या आरोप लगाए?
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द मंत्री और अधिकारी विदेशों में संपत्ति खरीद रहे हैं।
बिहार बदलाव यात्रा का उद्देश्य क्या है?
बिहार बदलाव यात्रा का उद्देश्य बिहार में बदलाव लाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना है।
भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर में जन सुराज की व्यवस्था बनने पर सभी भ्रष्ट मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले