क्या पृथ्वीराज सुकुमारन निभाएंगे आमिर अली की भूमिका 'खलीफा' में?

Click to start listening
क्या पृथ्वीराज सुकुमारन निभाएंगे आमिर अली की भूमिका 'खलीफा' में?

सारांश

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म 'खलीफा' में उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर में वह आमिर अली नाम के कुख्यात गोल्ड स्मगलर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। जानिए इस फिल्म से जुड़ी खास बातें और कब होगी रिलीज।

Key Takeaways

  • पृथ्वीराज सुकुमारन का नया फिल्म 'खलीफा' बड़ा धमाका है।
  • फिल्म में कुख्यात गोल्ड स्मगलर की भूमिका निभा रहे हैं।
  • टीजर और फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।
  • फिल्म की रिलीज ओणम पर होगी।
  • फिल्म का निर्देशन वैसाख कर रहे हैं।

चेन्नई, 16 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म 'खलीफा' का उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर में वह आमिर अली नाम के एक कुख्यात गोल्ड स्मगलर का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस फिल्म का निर्देशन वैसाख कर रहे हैं।

अभिनेता पृथ्वीराज ने इसका एक पोस्टर अपनी एक्स टाइमलाइन पर शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पीढ़ियों से चली आ रही एक दुश्मनी का होगा अंत। 'खलीफा - द रूलर' अगले ओणम पर होगी रिलीज, आमिर अली अपना बदला लेगा।”

इसका टीजर भी यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसकी शुरुआत एक समाचार बुलेटिन की आवाज से होती है, जिसमें न्यूज एंकर कहता है, "पुलिस और सीमा शुल्क अधिकारियों ने मध्य पूर्व से संचालित एक करोड़ों डॉलर के सोने की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया गया है कि यह रैकेट लंदन, नेपाल और केरल के नेटवर्क के जरिए चलाया जा रहा है।''

फिर एक बूढ़े व्यक्ति से पूछताछ करता एक कस्टम अधिकारी दिखाई देता है। वह उसे डराता है और उस पर नई-नई धाराओं सहित कड़ा अधिनियम लगाने की धमकी देता है। वह कहता है कि कोफेपोसा अधिनियम किसके लिए लगाया गया था।

फिर वह दक्षिण भारत के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलर का नाम लेता है। इसके बाद पृथ्वीराज सुकुमारन उर्फ आमिर अली की एंट्री होती है, जिसमें वह धमाकेदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ हैरतअंगेज स्टंट भी दिखाए गए हैं।

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म के यूके शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग इसी साल अगस्त में पूरी की थी।

'खलीफा' की शुरुआत 2022 में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसकी पहली शूटिंग 2025 में ही शुरू हो पाई। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग यूके के बाद अब नेपाल में भी की जाएगी। 'खलीफा' अगले साल रिलीज होगी।

Point of View

बल्कि दर्शकों को एक नई कहानी भी प्रस्तुत करेगी। यह फिल्म मलयालम सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकती है।
NationPress
07/02/2026

Frequently Asked Questions

पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'खलीफा' में कौन सा किरदार निभाया है?
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म में आमिर अली नाम के एक कुख्यात गोल्ड स्मगलर का किरदार निभाया है।
'खलीफा' की रिलीज डेट क्या है?
'खलीफा' आगामी ओणम पर रिलीज होगी।
फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?
फिल्म का निर्देशन वैसाख कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग कहां हुई है?
फिल्म की शूटिंग यूके और नेपाल में की जाएगी।
क्या फिल्म में एक्शन सीन हैं?
जी हां, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन धमाकेदार एक्शन और हैरतअंगेज स्टंट करते नजर आएंगे।
Nation Press