8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चार पैरों पर चलने का नया ट्रेंड बन रहा है? क्वाड्रोबिक्स का सोशल मीडिया पर जलवा!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चार पैरों पर चलने का नया ट्रेंड बन रहा है? क्वाड्रोबिक्स का सोशल मीडिया पर जलवा!

सारांश

क्वाड्रोबिक्स एक नई शारीरिक व्यायाम शैली है जो आत्म-अभिव्यक्ति और फिटनेस का अनूठा मेल प्रस्तुत करती है। जानें इस ट्रेंड की खासियतें और इसके पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

क्वाड्रोबिक्स एक नई फिजिकल एक्टिविटी है।
यह आत्म-अभिव्यक्ति का एक साधन है।
यह कार्डियो वर्कआउट के लिए लाभकारी है।
शुरू करने से पहले वार्म-अप जरूरी है।
यह सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एयरोबिक्स और एरियल योग के बाद अब एक नई शारीरिक व्यायाम की शैली चर्चा में है। खासतौर पर सोशल मीडिया के इस युग में यह फिजिकल एक्टिविटी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है, और इसका नाम है क्वाड्रोबिक्स। यह न केवल एक शारीरिक गतिविधि है, बल्कि आर्टिस्टिक प्रदर्शन भी है, जो आत्म-अभिव्यक्ति, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनूठा मेल है।

क्वाड्रोबिक्स एक फिजिकल मूवमेंट स्टाइल है जिसमें व्यक्ति चार पैरों (हाथों और पैरों) पर जानवरों की तरह दौड़ता, कूदता और घूमता है। वर्तमान में यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी ट्रेंडिंग हो रहा है। इस शब्द का निर्माण 'क्वाड' (चार) और 'एरोबिक्स' (शारीरिक व्यायाम) के संयोजन से हुआ है। इसमें कई प्रकार की चालें और स्टंट शामिल हैं, जैसे चार पैरों पर दौड़ना, फ्लिप करना, जानवरों की तरह मूवमेंट्स करना और कूदते हुए चालें बदलना।

क्वाड्रोबिक्स की उत्पत्ति का इतिहास भी दिलचस्प है। 2010 के दशक में कुछ युवा जो खुद को “थेरियन” या “अदरकिंस” के रूप में पहचानते थे, उन्होंने जानवरों जैसी हरकतें करना शुरू किया, और यह धीरे-धीरे एक फिजिकल आर्ट फॉर्म बन गया।

अब यह केवल थेरियन समुदाय तक सीमित नहीं है—आज यह एक फिजिकल फिटनेस ट्रेंड बन चुका है जिसे बहुत से युवा अपनी कला, चुस्ती और स्टेमिना से जोड़ते हैं। इसके अनेक लाभ हैं। यह एक उत्कृष्ट कार्डियो वर्कआउट है जिससे स्टेमिना और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। लोग अपने मूवमेंट्स को म्यूजिक के साथ मिलाकर वीडियो बनाते हैं, जो उन्हें अपनी पहचान, शैली और विचार व्यक्त करने का अवसर देती है।

इसमें शारीरिक संतुलन, ताकत और सतर्कता की आवश्यकता होती है। शुरू करने से पहले वार्म-अप और अभ्यास करना जरूरी है ताकि चोटों से बचा जा सके। कुछ लोग इसमें भेड़िया, बिल्ली या अन्य जानवरों की तरह मूवमेंट करते हैं और अपने नेचुरल इमोशन्स को व्यक्त करते हैं। यदि आप कभी किसी व्यक्ति को अजीबोगरीब चेहरा बनाकर जानवर की तरह चलते देखें, तो उसे बुद्धु समझने की भूल न करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां वे अपनी रचनात्मकता को व्यक्त कर सकते हैं। इसे अपनाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्वाड्रोबिक्स क्या है?
क्वाड्रोबिक्स एक शारीरिक व्यायाम शैली है जिसमें व्यक्ति चार पैरों पर जानवरों की तरह मूवमेंट करता है।
क्वाड्रोबिक्स के लाभ क्या हैं?
यह एक उत्कृष्ट कार्डियो वर्कआउट है जो स्टेमिना और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है।
क्या कोई विशेष तैयारी की आवश्यकता है?
हाँ, वार्म-अप और अभ्यास करना आवश्यक है ताकि चोट से बचा जा सके।
यह किसके लिए उपयुक्त है?
यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है जो अपनी फिटनेस बढ़ाना चाहते हैं।
क्वाड्रोबिक्स कैसे सीखें?
आप ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स, वर्कशॉप्स और स्थानीय क्लासेज के माध्यम से इसे सीख सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले