2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल, अखिलेश और केजरीवाल ने महात्मा गांधी को नमन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल, अखिलेश और केजरीवाल ने महात्मा गांधी को नमन किया?

सारांश

महात्मा गांधी की जयंती पर विपक्ष के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने गांधी जी के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए समाज में सत्य, अहिंसा और भाईचारे की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए एक नई प्रेरणा का संचार हुआ।

मुख्य बातें

महात्मा गांधी की शिक्षाओं को अपनाना आवश्यक है।
सत्य और अहिंसा की आवश्यकता को समझना चाहिए।
विपक्षी नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।
गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना महत्वपूर्ण है।
समाज में भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं ने गांधी जी के विचारों का उल्लेख करते हुए सत्य, अहिंसा, सौहार्द और मानवता के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफरत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधी-शास्त्री जयंती और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "सत्य एकमुखी होता है और असत्य दशमुखी। आज सत्य की जीत का दिन है और उन महापुरुषों की जयंती का भी जिन्होंने सत्य और सादगी को ही जीवन माना। आज बस सत्य का ही उत्सव है। समस्त विश्व को दशहरा और गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "गांधी जी का सपना था एक ऐसा देश जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर जरूरतमंद को अच्छा इलाज मिले और जहां सभी धर्म और जाति के लोग भाईचारे से एक साथ रहें। आज महात्मा गांधी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा से याद कर रहे हैं और उनकी प्रेरणा से उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गांधी जी को नमन करते हुए लिखा, "पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन। महात्मा गांधी युगपुरुष थे, उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के बल पर तानाशाही को खत्म किया जा सकता है। गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है।"

सपा सांसद डिंपल यादव ने भी गांधी जयंती की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "महात्मा गांधी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांधी जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता का गांधीजी का अमर संदेश हमेशा याद रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें एकजुटता, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद करने की आवश्यकता है। यह केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि हमारे लिए एक प्रेरणा है कि हम अपने समाज में शांति और मानवता की दिशा में कदम बढ़ाएं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है?
गांधी जयंती हर वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह दिन उनके सिद्धांतों और योगदान को याद करने का अवसर है।
महात्मा गांधी के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं?
महात्मा गांधी के प्रमुख सिद्धांतों में सत्य , अहिंसा , सौहार्द और मानवता शामिल हैं।
महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' क्यों कहा जाता है?
महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय समाज में सत्य और अहिंसा का प्रचार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले