26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी इस देश में आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं: हुसैन दलवई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी इस देश में आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं: हुसैन दलवई?

सारांश

भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए राहुल गांधी को निशाना बनाया। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस बयान का विरोध किया और कहा कि राहुल गांधी आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्या यह राजनीति में नया मोड़ है?

मुख्य बातें

राहुल गांधी आम आदमी के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
साध्वी प्रज्ञा का बयान राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है।
हुसैन दलवई ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

मुंबई, २३ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक विदेशी महिला का बेटा शासन करने के योग्य नहीं हो सकता और वह कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता है, यह सुनिश्चित है। उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई है।

महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पूर्व सांसद के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में आम आदमी के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यदि पूर्व सांसद में हिम्मत है तो उन्हें आम जनता के अधिकारों के लिए लड़कर दिखाना चाहिए। मैं समझता हूं कि वे खुद देश की नंबर एक दुश्मन हैं। राहुल गांधी की मां इस देश की नागरिक हैं। उनके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद कौन-कौन से कार्य करती हैं, इसकी पड़ताल होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भाजपा कभी भी जनता के लिए काम नहीं करती है और यह इस पार्टी की नीति है। भाजपा जनता के खिलाफ है। यदि जनता के हित का ध्यान रखा जाता तो प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद उन्हें भोपाल से टिकट नहीं दिया जाता। इससे भाजपा की असली तस्वीर सामने आ गई है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि पूर्व सांसद को यह नहीं पता है कि कांग्रेस ने इस देश की आज़ादी के लिए कैसे संघर्ष किया। उस समय उनके पूर्वज कहां थे?

ज्ञात हो कि पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यों की कोई विचारधारा नहीं है, बिल्कुल नहीं। वे जहां चाहें जाते हैं और उसी अनुसार चुनाव जीतते हैं। इसलिए, मैं कहती हूं कि ऐसे व्यक्तियों की बातों में कोई विश्वसनीयता नहीं है। जो भगवा को आतंकवाद कहते हैं, जो हिंदुओं को आतंकवादी मानते हैं, मैं उनकी बातों पर विश्वास नहीं करती। उनका चरित्र पूरी तरह से अलग और गलत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। सच्चाई यही है कि राजनीतिक बयानबाजियां अक्सर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास होती हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साध्वी प्रज्ञा ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक विदेशी महिला के बेटे हैं और वह देशभक्त नहीं हो सकते।
हुसैन दलवई ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
हुसैन दलवई ने कहा कि राहुल गांधी आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले