12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया है? 'जनता का मिल रहा समर्थन'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया है? 'जनता का मिल रहा समर्थन'

सारांश

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं ने बिहार में राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। क्या जनता वाकई में उनके साथ है? जानिए इस यात्रा के पीछे के सच और चुनाव आयोग के बारे में क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है।
चुनाव आयोग की कार्रवाई पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं।
कांग्रेस का लक्ष्य जनता के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
भाजपा की सच्चाई अब जनता के सामने है।
बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण परिणाम हो सकते हैं।

गया, 18 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर पवन खेड़ा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को बिहार की जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। यहां लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लाखों लोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। इस यात्रा को जनता का समर्थन इसीलिए मिल रहा है क्योंकि यह उनके अधिकारों से जुड़ा हुआ मामला है।

चुनाव आयोग की ओर से विपक्षी नेताओं से हलफनामा मांगे जाने पर पवन खेड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमने भी चुनाव आयोग से हलफनामा मांगा है। जो कागज आपने हमें दिया, उसी कागज की समीक्षा करके हमने आपके सामने रखा। इसमें हलफनामा देने की बात कहां से आ गई। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जो बातें कहीं हैं, क्या आप वही बातें हलफनामे देकर अदालत में कह सकते हैं? चुनाव आयोग 'वोटों की चोरी' करना बंद कर दे, हम यह बात कहना बंद कर देंगे। यह अब स्पष्ट हो चुका है कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को जनता का सहयोग मिल रहा है। आज इस यात्रा का दूसरा दिन है। यह सासाराम से शुरू होकर आज गया पहुंचा है और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी जो सवाल उठाते हैं, वे जनता से जुड़े मुद्दे हैं। जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो गई है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग पहले हलफनामा दे कि उसकी मतदाता सूची में कोई विसंगतियां नहीं हैं, फिर हम हलफनामा देंगे कि मतदाता सूची में विसंगतियां हैं।

वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हमें लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और वे मुद्दे को समझ गए हैं, यही वजह है कि वे हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमारी कोशिश जनता तक 'वोट चोरी' का संदेश पहुंचाना था, जिसमें हम सफल रहे हैं। यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहा है। जिन सवालों को विपक्ष उठा रहा है, उनका जवाब चुनाव आयोग को पहले देना चाहिए। यह लोगों के अधिकारों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। जहां तक भाजपा का सवाल है, उनकी सच्चाई अब जनता जान चुकी है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनका सफाया सुनिश्चित है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि चुनाव आयोग के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के मूल्यों से जुड़ा हुआ है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य क्या है?
इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं क्या हैं?
कांग्रेस नेताओं ने जनता से मिल रहे समर्थन को सकारात्मक बताया है और चुनाव आयोग के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
क्या चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट है?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले