क्या उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा सही थी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा सही थी?

सारांश

क्या उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा ने राजनीतिक विवाद खड़ा किया है? जानें कैसे आम आदमी पार्टी ने उनकी आलोचना की।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया।
उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी.
राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की।
आम आदमी पार्टी ने रवींद्र जाधव के माध्यम से कड़ी आलोचना की।
महत्वपूर्ण समय पर नेताओं की जिम्मेदारी होती है।
राजनीतिक गतिविधियों का गहरा असर होता है।

पुणे, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मतदान हुआ। परिणाम अब सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। इस बीच, पुणे के दौंड के आम आदमी पार्टी (आप) के तालुका अध्यक्ष रवींद्र जाधव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेता राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा की कड़ी आलोचना की।

उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के लिए प्रयासरत थीं। एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने थे। इस सबके पहले, राहुल गांधी मलेशिया में थे, जिस पर उनकी काफी आलोचना की जा रही है। रवींद्र जाधव ने उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान राहुल गांधी के मलेशिया जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "उपराष्ट्रपति चुनाव के समय राहुल गांधी का मलेशिया जाना गलत है। इस महत्वपूर्ण समय में उन्हें दिल्ली में रहकर 'इंडिया' ब्लॉक को एकजुट रखना चाहिए था, न कि मलेशिया की यात्रा करनी चाहिए थी।"

जाधव ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी भी पंजाब के दौरे पर हैं। देश में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू जैसे स्थानों पर बाढ़ आई है, जिससे उन राज्यों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे आपातकालीन समय में राहुल गांधी का भारत में रहना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन इन बातों को नकारते हुए, राहुल गांधी मलेशिया छुट्टी मनाने गए, यह अत्यंत गलत है। राहुल गांधी एक मजबूत और जिम्मेदार नेता हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।

ज्ञातव्य है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में पहला वोट डाला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। उन्होंने लिखा, "2025 उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।" इसके बाद शाम तक चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं और सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि राजनीति में समय की कितनी अहमियत होती है। राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा ने निश्चित रूप से उनके और उनकी पार्टी के लिए सवाल खड़े किए हैं। ऐसे समय में, जब देश में गंभीर समस्याएं हैं, नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा का क्या महत्व था?
यह यात्रा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थी, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव के समय ऐसा करना आलोचना का विषय बन गया।
उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम क्या थे?
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल की।
आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया क्या थी?
आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा की कड़ी आलोचना की और कहा कि उन्हें देश में रहना चाहिए था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले