क्या मध्य प्रदेश में पुल ढहने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में पुल ढहने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ?

सारांश

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक पुल के ढहने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है। इस घटना ने निर्माण कार्यों में हो रही गड़बड़ी को फिर से सामने ला दिया है।

मुख्य बातें

राज्य में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का मामला एक बार फिर सामने आया है।
रायसेन जिले में पुल का ढहना भ्रष्टाचार का संकेत है।
घायलों को अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस ने इस घटना पर सरकार की आलोचना की है।
निर्माण कार्यों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

भोपाल, 1 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी एक बार फिर उजागर हो गई, जब रायसेन जिले का एक पुल अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है।

जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के बरेली पिपरिया स्टेट हाईवे पर बना पुल सोमवार को ढह गया। इस पुल पर से गुजर रही दो बाइकों के साथ मलबा नीचे गिर गया। इस मलबे के चपेट में आए देवेंद्र सिंह धाकड़ नामक बाइक सवार आ गए, जो अपनी बहन की विदाई के बाद लौट रहे थे। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, पुल के निर्माण कार्य में लगे छह मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन उनमें से कुछ को चोटें आई हैं। रायसेन जिले में पुल टूटने पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि यह डबल इंजन के भ्रष्टाचार का खुलासा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुल नहीं गिरा, बल्कि सरकार के 'डबल इंजन का भ्रष्टाचार मॉडल' भी उजागर हुआ है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि बरेली-पिपरिया रोड पर नयागांव के पास बना पुल अचानक ढह गया, जिसमें 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वे घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

वास्तव में, राज्य में हाल में निर्माण में हुई गड़बड़ियों के कई मामले सामने आ चुके हैं। कहीं सड़कें दरकी हैं, पुल टूटे हैं, और राजधानी भोपाल में एक अजीब पुल बना दिया गया जो 90 डिग्री के कोण वाला है। इतना ही नहीं, एक ऐसा पुल भी बनाया गया जिसके नीचे से ट्रक का निकलना मुश्किल है। बाद में सड़क को ठीक किया गया। यह ऐसे मामले हैं जो लापरवाही को उजागर करते हैं। सरकार ने कई मामलों में दोषियों पर कार्रवाई भी की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुल का ढहना क्यों हुआ?
पुल के निर्माण में गड़बड़ी और असुरक्षित कार्यप्रणाली के कारण पुल ढहा।
घायलों की स्थिति क्या है?
घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या सरकार ने पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की है?
जी हां, सरकार ने पहले भी निर्माण में गड़बड़ियों के मामलों में कार्रवाई की है।
इस घटना का समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यह घटना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी जवाबदेही पर सवाल उठाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले