1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रितेश देशमुख के आंसू छुपाने में नाकाम, 'राजा शिवाजी' ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रितेश देशमुख के आंसू छुपाने में नाकाम, 'राजा शिवाजी' ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए

सारांश

अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर भावुकता के साथ अपनी बात रखी। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और मई 2026 में रिलीज होगी।

मुख्य बातें

रितेश देशमुख ने ट्रेलर लॉन्च पर भावुकता व्यक्त की।
फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।
ट्रेलर देखने के बाद कई सितारों ने इसकी सराहना की।

मुंबई, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को लॉन्च किया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई। इस दौरान रितेश और जेनेलिया काफी भावुक नजर आए, उनकी आंखों में आंसू थे।

भावुक रितेश ने कहा, "मैंने पहले ही सभी से कहा था कि अपने पैसे संभालकर रखिए। हमें छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद है। मुझे याद है, स्कूल में एनुअल डे के दौरान मैंने बांसुरी बजाई थी और एक राजा का रोल भी किया था। आज उसी शिवाजी महाराज के सैनिक का यहां खड़ा होना मेरे लिए गर्व की बात है। महाराज की कृपा से मुझे आप सभी की तरफ से जोरदार तालियां मिल रही हैं।"

उन्होंने यह भी कहा, "जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट में बहुत मेहनत की है, मैं उनका आभारी हूं।"

अभिनेता संजय दत्त ने भी फिल्म के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह फिल्म बहुत खास है। रितेश मेरे छोटे भाई के समान हैं। मुझे खुशी है कि हमारे परिवार का जुड़ाव हमेशा रहा है। इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत आनंद मिला।"

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर की सराहना करते हुए कहा, "ट्रेलर देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ज्योति, रितेश और पूरी टीम को बधाई। यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना है।"

भाग्यश्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को देश का 'सोना' बताते हुए कहा, "ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि हम सचमुच सोना लेकर आए हैं।"

अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, "जब मैंने सुना कि रितेश शिवाजी महाराज पर फिल्म बना रहे हैं, मैंने तुरंत कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति श्रद्धा भी व्यक्त की। रितेश देशमुख का भावुक होना दर्शाता है कि यह फिल्म उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजा शिवाजी फिल्म कब रिलीज होगी?
यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होने वाली है।
फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च हुआ?
फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को लॉन्च हुआ।
क्या रितेश देशमुख ने इस फिल्म में कोई खास अनुभव साझा किया?
हाँ, उन्होंने अपने बचपन के अनुभवों और महाराज के आशीर्वाद का जिक्र किया।
फिल्म में कौन-कौन से प्रमुख कलाकार हैं?
फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे प्रमुख कलाकार हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर किस विषय पर आधारित है?
यह ट्रेलर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले