रोहित शर्मा ने आईपीएल में अर्धशतकों के अर्धशतक का किया जश्न
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस के प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में जबरदस्त अर्धशतक बनाया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित ने 38 गेंदों में 6 छक्कों और 6 चौकों की सहायता से 78 रन बनाकर खेल को रोमांचक बना दिया। यह आईपीएल में रोहित का 50वां अर्धशतक था।
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में विराट कोहली 72 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर 66 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन (53) तीसरे स्थान पर और केएल राहुल (45) पांचवे स्थान पर हैं।
इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले, उन्होंने 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतनी ही गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 5.2 ओवरों में 69 रन जोड़े।
एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट होने के बाद, रहाणे ने कैमरून ग्रीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने टीम के लिए 18 रन जोड़े।
इस टीम ने 109 के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहाणे ने अंगकृष सूर्यवंशी के साथ मिलकर 36 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। रहाणे ने 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए।
अंगकृष सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। रघुवंशी ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट अपने नाम किया।