28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या संगीत की दुनिया में रूपाली जग्गा एक चमकता सितारा हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संगीत की दुनिया में रूपाली जग्गा एक चमकता सितारा हैं?

सारांश

रूपाली जग्गा की जादुई आवाज ने संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। सहारनपुर की गलियों से निकलकर वह आज लाखों लोगों की धड़कन बन चुकी हैं। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी हमें प्रेरित करती है। जानें उनकी संगीत यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

रूपाली जग्गा की आवाज ने संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।
उनकी यात्रा संगीत के प्रति समर्पण और संघर्ष की कहानी है।
सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति ने उन्हें एक बड़ा फैन बेस दिया है।
उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सफलता प्राप्त की।
उनका परिवार उनका सबसे बड़ा सहयोगी रहा है।

मुंबई, 13 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। संगीत का जादू हर किसी की जिंदगी में खुशी और मस्ती लेकर आता है। कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो कानों में नहीं, सीधे दिल में उतरती हैं और फिर वहीं बस जाती हैं। ऐसी ही एक जादुई आवाज है रूपाली जग्गा की, जो सहारनपुर की गलियों से निकलकर लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। रूपाली अपनी मेहनत और जुनून के दम पर मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना रही हैं। इस सफर में उन्होंने कदम-कदम पर संघर्ष और सफलता दोनों देखे हैं।

15 जुलाई 1995 को जन्मीं रूपाली को बचपन से ही संगीत से बहुत लगाव था। संगीत की उनकी इस यात्रा में उनको अपने परिजनों का भी भरपूर साथ मिला। उनके घर में कुल आठ सदस्य हैं – माता-पिता, दादा-दादी, दो बहनें और एक भाई। परिवार का साथ और प्यार उनके सफर की सबसे बड़ी ताकत रहा।

रूपाली ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में की, जब वह मशहूर टीवी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर नजर आईं। हालांकि वह फाइनलिस्ट नहीं बन पाईं और इससे पहले ही शो से बाहर हो गईं। साल 2016 में वह टीवी शो 'सारेगामापा' में सेकंड रनर अप रहीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेहनत करते हुए कई म्यूजिक कॉम्पटीशंस में हिस्सा लिया।

साल 2017 में रूपाली को पहला बड़ा मौका मिला, जब उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'सरकारी क्लासा देवरा क्लासा' में 'कन्नु होडिबेदी' गाया। इस गाने को काफी पसंद किया गया। इसके बाद 2018 में उन्होंने टीवी शो 'द रिमिक्स' में हिस्सा लिया। यह शो काफी लोकप्रिय हुआ और यहां रूपाली ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इस शो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया और इसे इंटरनेशनल एमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।

उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' का गाना 'तेरे बिन जीना क्या' गाया। इसके बाद रूपाली जग्गा ने अपने करियर में 'सॉरी', 'सोनिया', 'आवारा शाम है', 'मजबूर', 'दिल ये दिलबरो', 'कांटा लगा', 'जन्म जन्म', 'ये नैना', 'तेरे पीछे', 'जोगन', 'पिया रंगगीला', 'तू रब दी मेहर', 'चेंज सोनिया', 'कॉल करी' जैसे शानदार गाने गाए।

रूपाली ने अपने गायन से सोशल मीडिया पर भी खास जगह बनाई है। 'टिकटॉक' पर उनकी आवाज में गाया गया बी प्राक का गाना 'मन भरया' काफी वायरल हुआ। इस वीडियो ने उन्हें लाखों फॉलोअर्स दिलाए। टिकटॉक पर उनके 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और 300 मिलियन से ज्यादा लाइक्स थे। टिकटॉक भारत में बैन हो गया था। हालांकि, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रूपाली ने अपनी प्रतिभा से फैंस का मनोरंजन जारी रखी है। वह लगातार नए-नए गाने और वीडियो बनाकर अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उनकी आवाज में एक अलग ही मिठास है, जो सुनने वालों को उनकी तरफ खींचती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दिखाती है कि संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलती है। आज की युवा पीढ़ी के लिए वह एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रूपाली जग्गा का जन्म कब हुआ?
रूपाली जग्गा का जन्म 15 जुलाई 1995 को हुआ।
रूपाली ने अपने करियर की शुरुआत कब की?
रूपाली ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में 'इंडियन आइडल' से की।
उनके कुछ प्रसिद्ध गाने कौन से हैं?
उनके प्रसिद्ध गानों में 'तेरे बिन जीना क्या', 'सॉरी', और 'कांटा लगा' शामिल हैं।
रूपाली ने किस शो में प्रतिभाग किया था जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया?
रूपाली ने 'द रिमिक्स' शो में प्रतिभाग किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
रूपाली जग्गा का सोशल मीडिया पर क्या प्रभाव है?
रूपाली ने सोशल मीडिया पर भी एक खास जगह बनाई है, जहां उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले