10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सैंथली डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पिस्तौल और थार बरामद की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सैंथली डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पिस्तौल और थार बरामद की?

सारांश

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना की पुलिस ने सैंथली में हुए डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्तौल, खोखा कारतूस और महिंद्रा थार बरामद की है। क्या ये बरामदगी इस मामले को सुलझाने में मदद करेगी?

मुख्य बातें

पुलिस ने मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए।
हथियारों की फॉरेंसिक जांच से हत्या में शामिल तत्वों की पहचान होगी।
मुख्य आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की उम्मीद है।
दुनिया भर में अपराधियों को पकड़ने के लिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

ग्रेटर नोएडा, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जारचा थाना की पुलिस ने ग्राम सैंथली में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज पहलवान और प्रिंस भाटी को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो देशी पिस्तौल (.30 बोर), दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक काली रंग की महिंद्रा थार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर की गई। यह मामला 20 अक्तूबर 2025 का है, जब थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम सैंथली में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। विवाद के दौरान अजयपाल और दिपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मनोज नागर उर्फ मनोज पहलवान, निवासी ग्राम सादुल्लापुर, थाना इकोटेक-3, जिला गौतमबुद्धनगर का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें थाना फेस-2, सूरजपुर, बिसरख, इकोटेक-3, सिहानी गेट (गाजियाबाद) और विजय विहार (दिल्ली) शामिल हैं।

वहीं, दूसरा आरोपी प्रिंस, निवासी ग्राम सैंथली, थाना जारचा, के खिलाफ भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस टीम ने कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। अभियुक्तों की निशानदेही पर काली रंग की महिंद्रा थार गाड़ी, दो देशी पिस्टलें (.30 बोर), दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराएगी, ताकि यह पुष्टि हो सके कि हत्या में इन्हीं हथियारों का उपयोग हुआ था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी इस डबल मर्डर केस के खुलासे में अहम कड़ी साबित होगी। आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह निश्चित रूप से न केवल इस मामले में बल्कि भविष्य में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले