19 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसा?

सारांश

कांग्रेस की दिल्ली रैली में विवादित नारों को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत अपशब्द कहने की है, और यह उनकी गलतफहमी है कि इससे मोदी का कद कम होगा। जानिए इस विवाद पर उनके क्या विचार हैं।

मुख्य बातें

साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
कांग्रेस के अपशब्दों को शुभ संकेत माना गया।
प्रधानमंत्री मोदी की 56 इंच की छाती का जिक्र।
कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय के बंटवारे के आरोप।
प्रधानमंत्री मोदी इतिहास के पन्ने खोल रहे हैं।

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाने पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत ही अपशब्द बोलने की है। यदि कांग्रेस को लगता है कि उनके अपशब्दों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद घट जाएगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्हें अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि ये लोग जितनी मर्जी अपशब्द कह लें, लेकिन इससे उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है। मुझे किसी दिग्गज व्यक्ति ने बताया कि कांग्रेस के लोग जितना प्रधानमंत्री को अपशब्द कहेंगे, उतना ही पीएम राजनीतिक मोर्चे पर सशक्त होंगे। हमारे प्रधानमंत्री कांग्रेस के अपशब्दों का इस्तेमाल अपने पक्ष में कमल का फूल खिलाने में कर लेंगे, इसलिए हम इन अपशब्दों को शुभ संकेत के रूप में लेते हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को शायद इस बात का ज्ञान नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 56 इंच की छाती है, जो विपक्ष के सभी अपशब्दों को सहन कर लेती है।

इसी बीच, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बयान पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस बात को किसी भी कीमत पर खारिज नहीं किया जा सकता है कि कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ही इस देश का बंटवारा कराया है। देश की आजादी में और राष्ट्र निर्माण में किस व्यक्ति का कितना योगदान रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। सभी लोग यह जानते हैं कि देश की आजादी में किसने कितना योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास के सभी पन्नों को खोल रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसने देश की आजादी के लिए क्या किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राजनीतिक बयानबाजी में अपशब्दों का उपयोग केवल एक रणनीति है, और इससे मुद्दों का समाधान नहीं होता। देश की राजनीतिक स्थिति को बेहतर समझने के लिए हमें तथ्यात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
RashtraPress
19 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया?
साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस की आदत अपशब्द कहने की है और इससे प्रधानमंत्री मोदी का कद कम नहीं होगा।
क्या भाजपा सांसद ने कांग्रेस के बयान को सकारात्मक बताया?
हां, उन्होंने कांग्रेस के अपशब्दों को शुभ संकेत के रूप में लिया और कहा कि इससे प्रधानमंत्री मोदी और सशक्त होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले