10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस की कुंठा से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां करना सही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस की कुंठा से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां करना सही है?

सारांश

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर भाजपा सांसदों की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे कांग्रेस की कुंठा का परिणाम बताया और भविष्य में गांधी परिवार के समाप्त होने की आशंका जताई है। क्या वाकई कांग्रेस की स्थिति इतनी गंभीर है?

मुख्य बातें

कांग्रेस की रैली में विवादित नारों की गूंज।
भाजपा सांसदों ने इसे कुंठा का परिणाम बताया।
गांधी परिवार के भविष्य पर उठे सवाल।
राजनीति में संयम और शालीनता की आवश्यकता।
2024 तक भाजपा का विस्तार।

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उठे विवादित नारों को भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की कुंठा का परिणाम बताया। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की टिप्पणियां करके गांधी परिवार और कांग्रेस के लोग स्वयं अपनी कब्र खोदने का कार्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में गांधी परिवार पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

भाजपा सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुःख की बात है कि कांग्रेस द्वारा देश के पीएम के लिए इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियाँ की जा रही हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की ओछी टिप्पणी करके देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने अपनी कुंठित और छोटी मानसिकता का परिचय दिया है, जिसे देश की जनता देख रही है। हमारे यहां एक कहावत है कि आप जितना किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें करेंगे, वह उतना ही आगे बढ़ता रहेगा। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी ऐसा ही होगा। प्रधानमंत्री और भाजपा का आगामी दिनों में राजनीति के मोर्चे पर बड़ा विस्तार होने वाला है, जिसका साक्षी देश की जनता बनेगी।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वर्तमान में कांग्रेस की स्थिति क्या है।

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने भी कांग्रेस की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह दुःख की बात है कि कांग्रेस इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी कर रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है। यह दुखद है कि कांग्रेस के लोग कब्र खोदने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को यह नहीं दिखाई दे रहा है कि वर्तमान में देश में उसी की कब्र खुद रही है। आज की तारीख में कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य से पूरी तरह ओझल हो चुकी है। कांग्रेस की भूमिका अब देश में समाप्त हो चुकी है, लेकिन अफसोस है कि इन लोगों को यह नहीं दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के लोग कब्र खोदने की बात कर रहे हैं, तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि आने वाले दिनों में इस पार्टी की कई जगहों पर कब्र खुदने वाली है। वर्तमान में कांग्रेस की कब्र वैसे ही राजस्थान में खुदी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऊर्जावान नेता हैं और उनमें इतनी क्षमता है कि वे आगामी 2047 तक देश का नेतृत्व कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राजनीतिक परिदृश्य में उनकी स्थिति को भी कमजोर करती हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर क्या टिप्पणी की?
कांग्रेस ने पीएम मोदी पर विवादित और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिसे भाजपा सांसदों ने अस्वीकार्य बताया है।
भाजपा सांसदों का इस पर क्या कहना है?
भाजपा सांसदों का कहना है कि कांग्रेस की टिप्पणियां उसकी कुंठा का परिणाम हैं और इससे गांधी परिवार का भविष्य खतरे में है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले