10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया?

सारांश

भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया। इस आक्रामक प्रतिक्रिया में उन्होंने घुसपैठियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। जानिए इस विवाद में क्या है खास और क्यों भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती।

मुख्य बातें

भाजपा का कड़ा रुख अभद्र टिप्पणियों की निंदा कांग्रेस की रैली का विरोध घुसपैठियों का समर्थन देश की एकता का महत्व

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसदों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस रैली को घुसपैठियों के समर्थन में सम्मेलन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल घुसपैठियों के पक्ष में आयोजित किया गया है।

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की यह रैली दिखाती है कि कांग्रेस की सोच अब मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस जैसी हो गई है। राहुल गांधी से प्रेरित होकर, कांग्रेस कार्यकर्ता अब खुलेआम नारों के जरिए पीएम मोदी को धमकी दे रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे इन नारों के खिलाफ देश की जनता पीएम मोदी के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि वे गालियां देते रहेंगे, लेकिन भारत की जनता चारों ओर कमल खिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उससे स्पष्ट है कि यह रैली घुसपैठियों के समर्थन में की जा रही है।

संसद के शीतकालीन सत्र का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब घुसपैठियों के खिलाफ बात की तो कांग्रेस के सांसदों को मिर्ची लगी और उन्होंने वॉकआउट कर दिया।

भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनसरोकार समाप्त हो चुका है। देश में मतदाता उसे त्याग चुका है। खाली नारे वाली पार्टी इसी तरह रह जाएगी। अभद्र टिप्पणियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। रामलीला मैदान में पांच हजार की भीड़ की क्षमता है। केरल में निगम चुनावों में एनडीए ने प्रचंड रूप से जीत हासिल की है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा हो चुका है।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी को कोई छू नहीं सकता। उन्होंने मेहनत के साथ देश को आगे ले जाने का काम किया है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इन लोगों का यही स्तर रह गया है। अब इतनी बड़ी हार के बाद अभद्र टिप्पणी करेंगे। बिहार में उनका सूपड़ा साफ हो गया। जनता वोट नहीं देती तो अभद्र टिप्पणी करेंगे। हम इसकी पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश की एकता को भी प्रभावित कर सकती हैं।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में क्या कहा?
भाजपा सांसदों ने कहा कि कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
क्यों भाजपा ने कांग्रेस की रैली की आलोचना की?
भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की रैली घुसपैठियों के समर्थन में आयोजित की गई थी।
क्या पीएम मोदी को कोई छू सकता है?
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी को कोई छू नहीं सकता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले