क्या जम्मू-कश्मीर के सांबा में पुराने तोप के गोले मिले?
सारांश
मुख्य बातें
सांबा, 3 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पल्थ गांव में रविवार सुबह एक अजीबोगरीब घटना घटी, जब किसानों को खेतों के नजदीक तीन पुराने तोप के गोले (आर्टिलरी शेल) दिखाई दिए। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस स्टेशन सांबा को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत वहां पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये तोप के गोले काफी पुराने लग रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी घटनास्थल पर बुला लिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ये आर्टिलरी शेल कब के हैं और यहां कैसे पहुंचे।