29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या संजय सरावगी ने फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई हिंसा की निंदा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संजय सरावगी ने फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई हिंसा की निंदा की?

सारांश

पटना में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी की घटना पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को कानून से ऊपर नहीं समझा जाना चाहिए। उनका बयान इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

मुख्य बातें

कानून का पालन अनिवार्य है।
कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
देश के प्रधानमंत्री का शासन कानून के पालन की आवश्यकता को दर्शाता है।
पुलिस पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देश विरोधी नारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पटना, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अत्यंत निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि कानून का पालन होना चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

संजय सरावगी ने कहा कि वह जमाना समाप्त हो चुका जब संप्रदाय या जाति के आधार पर लोगों को सुरक्षा दी जाती थी। अब यदि आपने अतिक्रमण किया है और कोर्ट का कोई निर्देश है, तो आपको उसे हटाना आवश्यक है। कानून का पालन करना अनिवार्य है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन है, इसलिए कानून का पालन करना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब वोट के नाम पर किसी विशेष संप्रदाय को संरक्षण दिया जाता था। अब ऐसा नहीं है। पुलिस पर भी हमला किया गया है और यह किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो पत्थरबाजी हुई है, उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

संजय सरावगी ने जेएनयू में लगे विवादित नारों पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ये लोग पाकिस्तानी मानसिकता के हैं, जो प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को पसंद नहीं करते, लेकिन उनके विरोध से कुछ नहीं होगा। देश और दुनिया के अधिकांश लोग आज पीएम मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप में मानते हैं। ऐसे नारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। केवल एफआईआर से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि ये देश विरोधी लोग हैं, जिन्हें भारत माता के वैभव से ऐंठन है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।

संजय सरावगी ने मधुबनी कांग्रेस कार्यालय में हुई झड़प पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वहां आपस में सिर फुटौव्वल और झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस में लोग व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित होकर काम करते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्र प्रथम की भावना से काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपस में झगड़े होते रहेंगे, लेकिन बीजेपी में राष्ट्र को प्राथमिकता दी जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ऐसे मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास क्या हुआ?
फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई।
संजय सरावगी ने इस घटना पर क्या टिप्पणी की?
संजय सरावगी ने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
क्या सरकार दोषियों पर कार्रवाई करेगी?
हाँ, संजय सरावगी ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले