11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सांसदों को फ्लैट से मिलेगी सहूलियत? पीएम मोदी ने समस्या को समझा : राजीव प्रताप रूडी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सांसदों को फ्लैट से मिलेगी सहूलियत? पीएम मोदी ने समस्या को समझा : राजीव प्रताप रूडी

सारांश

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सांसदों के लिए फ्लैट के उद्घाटन का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इससे सांसदों को सहूलियत मिलेगी और उनके संसदीय कार्यों में सुधार होगा। विपक्षी सांसदों के मतदाता पुनरीक्षण विरोध पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। जानें इस मुद्दे की विस्तार से।

मुख्य बातें

सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लैट का उद्घाटन किया।
यह कदम सांसदों की सुविधाओं को सुधारने में मददगार होगा।
विपक्षी सांसदों को मतदाता पुनरीक्षण पर ध्यान देने की सलाह दी गई।

नई दिल्ली, ११ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री द्वारा सांसदों के लिए फ्लैट का उद्घाटन करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे सांसदों को सहूलियत मिलेगी। सांसदों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने समाचार राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि फ्लैट की कमी के कारण सांसदों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसका असर उनके संसदीय कार्यों पर भी पड़ता था। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने इस समस्या को समझा और इसका समाधान निकालने का कदम उठाया, जिसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं। निश्चित रूप से सांसदों को इससे व्यापक स्तर पर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

वहीं, विपक्षी सांसदों द्वारा मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में संसद से लेकर निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च करने के कदम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, मार्च करना चाहिए।

राजीव प्रताप रूडी ने विपक्षी सांसदों को सलाह दी कि उन्हें पैदल मार्च करने के बजाय उन मतदाताओं की पहचान करनी चाहिए, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी सांसद गांव-गांव जाकर उन छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करेंगे, तो शायद उन्हें राजनीतिक लाभ भी मिलेगा।

ज्ञात हो कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दिल्ली में संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च कर रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, आरजेडी समेत २५ दलों के ३०० सांसद इस मार्च में शामिल हुए हैं। विपक्ष ने एसआईआर को ‘वोट चोरी’ और लोकतंत्र के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि सरकार गरीबों का मताधिकार छीन रही है। मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली, फिर भी यह मकर द्वार से शुरू होकर परिवहन भवन तक गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सांसदों को आवास की सुविधा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उनकी संसदीय कार्यशैली में सुधार होगा, बल्कि यह देश की राजनीतिक तस्वीर को भी सकारात्मक दिशा में ले जा सकता है। विपक्षी दलों का मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ विरोध भी लोकतंत्र में आवश्यक है, लेकिन उन्हें समस्याओं का समाधान खोजने में अधिक सक्रिय होना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सांसदों को फ्लैट से सहूलियत मिलेगी?
जी हाँ, सांसदों के लिए फ्लैट का उद्घाटन उनके कार्यों में सहूलियत लाएगा।
विपक्षी सांसदों का मतदाता पुनरीक्षण विरोध क्यों है?
विपक्षी सांसदों का कहना है कि मतदाता पुनरीक्षण से गरीबों का मताधिकार छिन रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले