30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते तो भारत अमेरिका और चीन से आगे होता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते तो भारत अमेरिका और चीन से आगे होता?

सारांश

क्या अगर सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलता? हेमंत खंडेलवाल ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए हैं। जानें सरदार पटेल की अद्भुत क्षमताओं और उनके योगदान पर क्या कहते हैं भाजपा के अध्यक्ष।

मुख्य बातें

सरदार पटेल का एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान था।
आजादी के बाद की विविधता की शक्ति को समझना आवश्यक है।
युवाओं को सरदार पटेल के मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हो रही है।
सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

बैतूल, २२ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलता तो भारत विश्व मंच पर अमेरिका और चीन से कहीं आगे होता।

बैतूल में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए आठनेर के ग्राम मांडवी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का मानना था कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता है, और यह विविधता तभी सार्थक है जब हम सब एक सूत्र में बंधकर चलें। आजादी के बाद ५०० से अधिक रियासतों का ऐतिहासिक एकीकरण सरदार पटेल की अद्भुत प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्रीय निष्ठा का परिणाम था। महात्मा गांधी के ‘एक भारत’ के स्वप्न को जमीन पर उतारने का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह केवल और केवल सरदार पटेल को है।

उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलता तो भारत विश्व मंच पर अमेरिका और चीन से भी कहीं आगे होता। गुजरात से ही दूध क्रांति की नींव सरदार पटेल ने ही रखी थी। युवा पीढ़ी लौह पुरुष के जीवन-मूल्यों, राष्ट्रनिष्ठ आदर्शों और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार प्रदेश में उद्योग स्थापना को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि नागपुर से शुरू हुई भव्य यूनिटी यात्रा सोमवार को बैतूल जिले में प्रवेश करेगी। जिला भाजपा, सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा इस यात्रा का ऐतिहासिक, भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय है। यह विचार देश के विकास और विविधता के महत्व को दर्शाता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरदार पटेल का महत्व क्या है?
सरदार पटेल भारत की विविधता और एकता के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण हुआ।
सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाने का क्या प्रभाव पड़ता?
यदि सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते, तो भारत का विकास संभवतः आज की तुलना में कहीं अधिक तेज होता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले