क्या सतीश शाह के निधन पर सेलेब्स भावुक हुए? दिलीप ताहिल बोले- वे शानदार और सकारात्मक इंसान थे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सतीश शाह के निधन पर सेलेब्स भावुक हुए? दिलीप ताहिल बोले- वे शानदार और सकारात्मक इंसान थे

सारांश

सतीश शाह के निधन पर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। दिलीप ताहिल और अन्य सेलेब्स ने उन्हें याद कर भावुकता व्यक्त की। उनके जीवन के खास पलों की झलक और उनकी सकारात्मकता की सराहना। जानें इस दुखद घटना के बारे में और क्या कहा अन्य सितारों ने।

मुख्य बातें

सतीश शाह के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर।
दिलीप ताहिल ने उनके सकारात्मक स्वभाव की सराहना की।
सतीश जी का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
राजेश कुमार ने उन्हें पिता समान बताया।
सतीश शाह ने मनोरंजन जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुंबई, 26 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया है। इस दुखद घटना के बाद, मनोरंजन जगत के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए। इस मौके पर उन्होंने साथ में बिताए यादगार पलों को साझा किया।

दिलीप ताहिल ने सतीश के बारे में कहा, "आज का दिन बेहद उदास है। उनके जाने का दुःख है। जब से मेरा करियर शुरू हुआ, तब से सतीश जी मेरे साथ थे। मैं 1960 में पहली बार मुंबई आया था, तब हम दोनों थिएटर में थे। हमने एक साथ बहुत काम किया और मस्ती की। वे एक अद्भुत और सकारात्मक इंसान थे, हमेशा हंसी-मजाक करते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

अभिनेता ने यह भी बताया कि सतीश जी का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उन्होंने कहा, "मेरी उनसे पिछले एक या डेढ़ महीने से बात नहीं हुई थी। उनके ट्रांसप्लांट की खबर सुनकर मैंने सोचा था कि उनसे मिलूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से यह खबर मिली कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे।"

राजेश कुमार ने भावुक होकर कहा, "मेरा मन अंदर से बहुत भरा हुआ है। वे मेरे लिए पिता समान थे। 21 साल की हर याद मेरे दिल में है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।"

सुदेश भोसले ने भी सतीश शाह को याद करते हुए कहा, "हमारा बड़ा भाई चला गया। कुछ दिन पहले ही हम सब एकत्र हुए थे, जहां वे गेस्ट के तौर पर आए थे और हमें आशीर्वाद दिया। वे हमारे लिए एक कलाकार से बढ़कर भाई थे। 1980 के दशक में उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि उनके लिए पूरा देश थम जाता था।"

जमनादास मजेठिया ने कहा, "सतीश जी हर किसी के चेहरे पर हंसी ला देते थे। उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। परसों ही उनसे बात हुई थी, वे पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे। मैंने उनके घर जाने की कोशिश की, लेकिन वे थकान के कारण नहीं मिल सके। शायद यह नियति थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सतीश शाह का निधन किस दिन हुआ?
सतीश शाह का निधन 26 अक्टूबर को हुआ।
दिलीप ताहिल ने सतीश शाह के बारे में क्या कहा?
दिलीप ताहिल ने कहा कि सतीश शाह एक शानदार और सकारात्मक इंसान थे।
सतीश शाह का हाल ही में क्या हुआ था?
सतीश शाह का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सतीश शाह के बारे में राजेश कुमार का क्या कहना था?
राजेश कुमार ने कहा कि सतीश शाह उनके लिए पिता समान थे।
सतीश शाह का मनोरंजन जगत में क्या योगदान था?
सतीश शाह ने मनोरंजन जगत में हंसी और खुशियों का संचार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 मिनट पहले
  2. 11 मिनट पहले
  3. 56 मिनट पहले
  4. 57 मिनट पहले
  5. 1 घंटा पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 1 घंटा पहले