क्या शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान के रूप में कोहली की बराबरी कर ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान के रूप में कोहली की बराबरी कर ली?

सारांश

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक बनाने में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। क्या यह गिल के लिए एक नई शुरुआत है?

मुख्य बातें

शुभमन गिल ने एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक बनाए हैं।
गिल ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल की।
गिल का प्रदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भविष्य की उम्मीदें जगाता है।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी खेली। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

गिल को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। वहां गिल ने लीड्स में 147 रन की पारी खेली, इसके बाद बर्मिंघम में 269 और 161 रन बनाए। इसके बाद मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 103 रन की पारी खेली।

इस श्रृंखला में शुभमन गिल ने 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाकर शीर्ष बल्लेबाज बने। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर 5 मुकाबलों की श्रृंखला को 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त किया।

इसके बाद गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 50 रन बनाए। भारतीय टीम ने यह मैच पारी और 140 रन से जीता। दिल्ली टेस्ट में शतक लगाकर गिल ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है।

गिल से पहले विराट कोहली एक कैलेंडर वर्ष में बतौर कप्तान पांच टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय थे। कोहली ने यह कारनामा 2017 और 2018 में किया था।

गिल ने अपने टेस्ट करियर में 39 मुकाबलों में 10 शतक बनाए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने 12 पारियों में अपना पांचवां शतक लगाया।

दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन जोड़े।

वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट निकाला।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच पारी और 140 रन से जीत लिया था। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप करने की होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें गर्व है कि हमारे युवा खिलाड़ियों में इतनी प्रतिभा है। शुभमन गिल का यह प्रदर्शन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हमें उम्मीद है कि वह भविष्य में और भी बेहतर करेंगे।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल ने कितने टेस्ट शतक बनाए हैं?
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में 10 शतक बनाए हैं।
विराट कोहली ने कब पांच टेस्ट शतक बनाए?
विराट कोहली ने 2017 और 2018 में एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक बनाए थे।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट कब जीता?
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले